Must Read: 1 अप्रैल से नहीं चलेंगे इन 7 बैंकों के पुराने चेकबुक और पासबुक, बदल जाएंगे IFSC कोड
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कई बैंकों का विलय कर दिया और आने वाले दिनों में कुछ और बैंकों का विलय होने जाा रहा है। बैंकों के बढ़ते एनपीए के बोझ के कारण केंद्र सरकार ने बैंकों के विलय क फैसला लिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6 सरकारी बैंकों के विलय के साथ मर्जर की शुरुआत हुई, जिसके बाद देना बैंक, विजया बैंक, इलाहाबाद बैंक. कॉपरेशन बैंक, आंध्रा बैंक , ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइडेट बैंक आदि का विलय किया गया। अब विलय के बाद इन बैंकों के चेकबुक, पासबुक, आईएफएससी कोड आदि बदलने वाले हैं।
Recommended Video

इन 7 बैंकों के चेकबुक में होने जा रहा है बदलाव
1 अप्रैल 2021 से 7 सरकारी बैंकों के चेकबुक, पासबुक में बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से इन बैंकों के पुराने चेकबुक और पासबुक काम नहीं करेंगे। बैंकों के आईएफएससी कोड भी बदल जाएंगे। इन बैंकों के पुराने चेकबुक इनवैलिड हो जाएंगे। ऐसे में 31 मार्च 2021 से पहले तक इन ग्राहकों को अपना नया चेकबुक इश्यू करवा लेना जरूरी है। वरना ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ सकती है।

कौन-कौन से हैं बैंक
जिन बैंकों के पुराने चेकबुक 1 अप्रैल से इनवैलिड हो जाएंगे उनमें देना बैंक, विजया बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स,यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक,आंध्रा बैंक,कॉरपोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक हैं। इन बैंकों के विलय क बाद अब 31 मार्च के बाद से इनके पुराने चेकबुक नहीं चलेंगे। ऐसे में आप बैंक से नया चेकबुक इश्यू करवा लें। वरना आपको चेक पेमेंट में परेशानी आ सकती है।

बदल जाएंगे IFSC , MICR कोड
आज के डिजिटल समय में अधिकांश लोग ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। चेकबुक पर ही आपके खाते का IFSC और MICR कोड छपा होता है। बिना इन कोड के आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं। नए चेक बुक में आपक नया आईएफएससी कोड दर्ज होगा।

31 मार्च 2021 तक चलेगा पुराना चेकबुक
पंजाब नेशनल बैंक , जिसमें ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइडेट बैंक का विलय हुआ है उसके पुराने चेकबुक 31 मर्च तक वैध है। वहीं देना और विजया बैंक, जो अब बैंक ऑफ बड़ौदा का हिस्सा है उसके पुराने चेकबुक भी 31 मार्च तक वैलिड है। वहीं सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय हुआ है, इसके चेकबुक 30 जून 2021 तक वैध हैं। जबकि आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक, जिनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय हुआ है उसके चेकबुक 31 मार्च तक वैध है। जबकि इलाहाबाद बैंक जो अब इंडियन बैंक में मर्ज हो चुका है उसके चेकबुक भी 1 अप्रैल 2021 से बदल जाएंग।












Click it and Unblock the Notifications