Must Read: 1 सितंबर से बदल जाएंगे बैंक से जुड़े ये 7 नियम, जान लीजिए वरना बिगड़ेगा काम
नई दिल्ली। 1 सितंबर से बैंकिंग सेक्टर में कई बदलाव होने जा रहे हैं। 1 सितंबर से बैंकों के खुलने का समय बदल जाएगा, SBI का लोन सस्ता हो जाएगा। इतना ही नहीं Paytm, फोनपे जैसे मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएंगे। जी हां 1 सितंबर 2019 से बैंक से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। बैंकों से जुड़े इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है वरना आपकी मुश्किल बढ़ने वाली है।

59 मिनट में मिलेगा लोन
1 सितंबर से आपको मात्र 59 मिनट में आसानी से होम लोन, ऑटो लोन मिल जाएगा। आप 1 सितंबर से सरकारी बैंकों से 59 मिनट में होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन ले सकते हैं। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स समेत कई सरकारी बैंकों ने 'psbloansin59minutes' शुरू करने का फैसला लिया है।

SBI का होम लोन होगा सस्ता
SBI के ग्राहकों के लिए 1 सितंबर से होम लोन सस्ता हो जाएगा। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) ने होम लोन इंडस्ट्री का पैटर्न ही चेंज कर दिया है। एसबीआई ग्राहकों के लिए होम लोन की ब्याज दर 1 सितंबर से 8.05 फीसदी रहेगी।

नई ब्याज दरें
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 1 सितंबर से अपने रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ेगा। बैंक के इस फैसले से लोन सस्ते बनेंगे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मुताबिक रिटेल लोन की ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़कर बैंक ब्याज दर से जुड़े लाभ को सीधे ग्राहकों को पहुंचाया जाएगा। इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलेगा। आरबीआई जब-जब रेपो रेट में बदलाव करेगी, बैंक के लोन की ब्याज दर में बदलाव होगा।

1 सितंबर से पेटीएम-फोन पे जैसे मोबाइल वॉलेट बंद
अगर आप पेटीएम, फोन पे, गूगल पे जैसे मोबाइल वॉलेट इस्तेमाल करते हैं तो बिना देर किए 31 अगस्त तक इनकी केवाईसी पूरी करा लें। अगर आप अपने मोबाइल वॉलेट की केवाईसी पूरी नहीं करते हैं तो 1 सितंबर से आपका मोबाइल वॉलेट बंद हो जाएगा। आप कोई भुगतान नहीं कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने इन मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अपने कस्टमर्स की केवाईसी पूरी कराने के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा दी थी। बिना केवाईसी के आप मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बैंकों के खुलने का समय
1 सितंबर से बैंकों के खुलने का समय बदल जाएगा। पब्लिक सेक्टर बैंक फिलहाल सुबह के 10 बजे से खुलते हैं, लेकिन 1 सितंबर के बाद बैंकों के खुलने की टाइमिंग बदल सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सुबह 9 बजे खोलने का प्रस्तायव दिया है।

SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में की कटौती
SBI ने रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट और बल्क डिपॉजिट पर ब्याज की दर में कटौती की है। वहीं बैंक ने सेविंग बैंक ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बैंक ने रिटेल टर्म डिपॉजिट की दर में 0.1 फीसदी से 0.5 फीसदी की कटौती की है।

15 दिन में किसान क्रेडिट कार्ड
1 सितंबर से किसानों को 15 दिनों के भीतर किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। अधिकतम 15 दिनों में बैंक को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना होगा।











Click it and Unblock the Notifications