Mumbai Gold Silver Rate Today: '1 साल तक ना खरीदें सोना', PM मोदी की अपील के बाद कहां पहुंचा रेट?
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है तो वहीं एक दिन पहले पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो एक साल तक सोना खरीदने से बचें, इसका असर आज सुबह मार्केट पर पड़ा है क्योंकि बाजार खुलते ही सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अभी 580 रुपये गिरा है।
जिसके बाद इसका रेट 1,51,944 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 151078 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 138387 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 113309 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹152130 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹139450 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹114100 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
सोने का भाव जरूर आज गिरा है लेकिन चांदी के रेट में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में आज 0.32% का इजाफा हुआ है जिसके बाद इसका रेट 2,62,750 रुपये किलो हो गया।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो है
चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,750
- चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,500
- चांदी प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,75,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: पीएम मोदी की अपील पर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
पीएम मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोने की खरीददारी से बचने की बड़ी अपील की है, जिसके बाद से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है। मार्केट विशेषज्ञ दिलीप घोष ने ANI के मुताबिक पीएम की बात का असर निश्चित तौर पर आम जनता पर होगा और अगर ऐसा हुआ था तो सोने की खपत 800 टन से घटकर 500 टन जा सकती है। आपको बता दें कि चीन के बाद भारत ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है, जहां सोने की खपत हर साल 700-800 टन के बीच होती है।
कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो जाएगा
सर्राफा की दुकान चलाने वाले व्यपारी राजेश जैन ने वऩइंडिया हिंदी से कहा कि अगर ऐसा हुआ थो इसका बुरा असर हमारे लोकल और छोटे ज्वैलर्स पर होगा, कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो जाएगा।
GJC के चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान
PM मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने के बयान पर, ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े कहते हैं, "PM मोदी ने कल अपने भाषण में तीन बातें कही थीं। पहली यह कि हमें तेल और पेट्रोल का कम इस्तेमाल करना चाहिए, दूसरी यह कि हमें विदेश यात्रा कम करनी चाहिए, और तीसरी यह कि एक साल तक सोना खरीदना बंद कर देना चाहिए... उन्होंने जो कहा है, वह राष्ट्रीय हित के लिए सही है... सोना हमारी संस्कृति का एक हिस्सा बन गया है... हो सकता है कि PM मोदी ने यह कहा हो कि जो लोग निवेश के मकसद से सोना खरीदते हैं, उन्हें ऐसा करना बंद कर देना चाहिए... इस इंडस्ट्री में काम करने वाले 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों पर इसका असर पड़ सकता है... हमने सरकार को गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम सौंपी है। इसके तहत, भारतीयों के पास करीब 40,000 से 50,000 टन सोना है। अगर इसका 10 से 20% भी मोनेटाइज हो जाता है, तो हमें अगले 10 सालों तक सोने का आयात बंद करना पड़ेगा।"
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications