Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने ने पकड़ी रफ्तार लेकिन चांदी सुस्त, मुंबई में क्या है आज का ताजा भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जिसे देखकर एक्सपर्ट भी हैरान हैं। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध ने गोल्ड रेट को भी प्रभावित किया है।गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है, 5 मार्च को गोल्ड का भाव 1,61,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर फिलहाल स्थिर बना हुआ है। । चलिए जानते हैं मायानगरी मुंबई में सोना-चांदी आज का रेट आज कहां पहुंचा है।

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )
- सोना 24 कैरेट: 162548 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 148894 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 121911 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹164510 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹150800 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹123380 प्रति 10 ग्राम
( लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Silver Rate Today 5 March 2026 :चांदी का भाव आज का
पिछले दो -तीन दिनों से चांदी के भाव में गिरावट देखी दा रही है, आज भी सिल्वर के दामों में मंदी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.72 प्रतिशत गिरा है जिसके बाद इसका रेट 259500 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह .चांदी 2,85,000 रुपये किलो पर रैंक कर रही है।
मुंबई में आज चांदी का रेट ( Silver Rate Mumbai)
- प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,850
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹28,500
- प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,85,000
हाल के दिनों में चांदी (Silver) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके पीछे कई आर्थिक और वैश्विक कारण हैं, जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी महंगी हो जाती है तो वहीं जब मांग घटती है और कीमतें नीचे आ जाती हैं, चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इंडस्ट्री में होता है,अगर वैश्विक उद्योग धीमे पड़ते हैं तो चांदी का दाम नीचे आ जाता है।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ सूचना देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए












Click it and Unblock the Notifications