Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी में गिरावट जारी, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट
Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में पिछले दिन के मुकाबले 41 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते इसका रेट 1,53,902 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्या है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक सोने का ताजा भाव
- सोना 24 कैरेट: 152096 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 139320 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 114072 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹155290 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹142350 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹116470 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदे भाव में गिरावट है, इसके रेट 4568 रुपये कम हुए हैं, जिसके बाद इसका भाव र 2,52,574 रुपये प्रति किलो हो गया है। तो वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है।
चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,750
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,500
- प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,75,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट दीपेंद्र बसु ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'सोने-चांदी की कीमतें इस समय एक Structural Shift से गुजर रही हैं। निवेशकों को "Buy on Dips" (हर गिरावट पर खरीदारी) की सलाह दी जा रही है, क्योंकि लंबी अवधि में भू-राजनीतिक हालात बुलियन मार्केट के पक्ष में दिख रहे हैं, फिलहाल लोग बाजार पर नजर बनाए रखें।'
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications