Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी गिरी, क्या है मुंबई में आज का भाव?

Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट लोगों को हैरान-परेशान कर रहे हैं तो वहीं आज दो दिनों के बाद बाजार खुले हैं लेकिन मार्केट के ओपन होते ही सोना धड़ाम हो गया है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के भाव में 1641 रुपये की गिरावट हुई है जिसके बाद इसका रेट 1,52,968 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक

  • सोना 24 कैरेट: 151655 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 138916 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 113741 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹155290 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹142350 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹116470 रुपये प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?

सोमवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदे भाव में गिरावट है, इसका दाम 5042 रुपये गिरा है जिसके बाद इसका भाव 2,52,100 रुपये प्रति किलो हो गया है तो वहीं Goodreturns के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई। चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,750
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹27,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,75,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट सलोनी आहूजा ने जी बिजनेस से बात करते हुए कहा कि सोने-चांदी की कीमतें इस समय एक "संरचनात्मक बदलाव" (Structural Shift) से गुजर रही हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही को लेकर अनिश्चितता ने डॉलर और कच्चे तेल को ज्यादा आकर्षक बना दिया है। इसके चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक आज थोड़ी फीकी पड़ी है। गिरावट आने पर "Buy on Dips" (हर गिरावट पर खरीदारी) की सलाह दी जा रही है, क्योंकि लंबी अवधि में भू-राजनीतिक हालात बुलियन मार्केट के पक्ष में दिख रहे हैं।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+