मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री ने रचा इतिहास, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली। देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्री देश की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य को पार कर लिया है। इस मुकाम पर पहुंचने वाले मुकेश अंबानी को देशभर के उद्योगपतियों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

ऐसा करने वाली भारत की पहली कंपनी
नई ऊंचाइयों को छुती हुई रिलायंस इंडस्ट्री लगातार मुनाफा कमा रही है। पिछले महीने कंपनी का बाजार मूल्य 9 लाख करोड़ था जो एक महीने में ही 10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। बता दें कि देश में आज तक कोई भी कंपनी इस स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर भी इन दिनों आसमान पर हैं, गुरुवार की सुबह शेयर 1581.25 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया था। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर का यह मूल्य अभी तक सबसे अधिकतम मूल्य बताया गया है।

दूसरे नंबर पर है टाटा की टीसीएस
शेयर के भाव बढ़ने की वजह से रिलायंस इंडस्ट्री के बाजार मूल्य पर भी असर पड़ा है जो पहली बार 10 लाख ट्रिलियन रुपये तक पहुंच गई है। बुधवार को कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए मुकेश अंबानी के उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान जोड़ दिया है। रिलायंस इंडस्ट्री के बाद दूसरे पायदान पर टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस है जिसका बाजार मूल्य 7.85 लाख करोड़ रुपये है। वहीं तीसरे नंबर पर एचडीएफसी बैंक है जिसका बाजार मूल्य 7 लाख करोड़ रुपये है।

दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शामिल हो चुकी है रिलायंस
अभी हाल ही में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्री दुनिया की प्रमुख कंपनियों में भी जगह बनाने में कामयाब हई थी। कंपनी एनर्जी सेक्टर में दुनिया का 6 मुख्य कंपनियों में शामिल की गई थी। इसके अलावा रिलायंक ने ब्रिटिश कंपनी बीपी को भी मार्केट कैप मामले में पीछे छोड़ दिया था। एक तरफ जहां बीपी की मौजूदा मार्केट कैप 128 अरब डॉलर है वहीं रिलायंस का मार्केट कैप 140 अलर डॉलर है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications