मुकेश अंबानी ने इस रैंकिंग में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के CEO को भी पीछे छोड़ा, बने नंबर-2
दुनियाभर के शीर्ष सीईओ को मुकेश अंबानी ने पीछे छोड़ते हुए ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स में दूसरी रैंकिंग हासिल की है।

रिलायंस इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी दुनिया के दूसरे ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जो ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 यानि ब्रांड गॉर्जियनशिप इंडेक्स 2023 में लिस्ट हुए हैं। वहीं भारत में वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में मुकेश अंबानी ने सुंदर पिचाई, सत्या नाडेला को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस लिस्ट को इंडेक्स ब्रांड फाइनेंस ने तैयार किया है, जिसे ग्लोबल मान्यता प्राप्त है। ब्रांड फाइनेंस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसमे कहा गया है कि हमने एक संतुलित सूचकांक को तैयार किया है। इसमे कंपनी में काम कर रहे सीईओ की क्षमताओं और लंबे समय तक कंपनी के शेयर रखने वालों के शेयर को बढ़ाने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया है।
मुकेश अंबानी इस लिस्ट की ग्लोबल रैंकिंग में दूसरे पायदान पर हैं जबकि भारत में वह पहले पायदान पर हैं। ग्लोबल इंडेक्स की बात करें तो मुकेश अंबानी को कुल 81.7 का बीजीआई स्कोर मिला। वहीं अमेरिका के जेन्सेन हुआंग पहले पायदान पर हैं और उन्हें कुल 83 बीजीआई का स्कोर प्राप्त हुआ है। ब्रांड गार्जियनशिप इंडेक्स ने कुल 1000 मार्केट एनालिस्ट की मदद से यह सर्वे किया है जिसके आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है। भारत की ओर से मुकेश अंबानी इस लिस्ट में टॉप-5 में जगह बनाने में सफल हुए हैं।
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा टॉप-10 में भारतीयों के नाम हैं। जिसमे एडोबी के शांतनु नारायण चौथे नंबर पर, गूगल के सुंदर पिचई पांचवे नंबर पर, डेलाय के पुनीत राजन छठे नंबर पर, टाटा ग्रुप के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें नंबर पर और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा 23वें नंबर पर हैं। बता दें कि रिलायंस ग्रुप देश की शीर्ष कंपनी है, इसकी कुल मार्केट शेयर 17 लाख करोड़ रुपए का है। मुकेश अंबानी अपने बिजनेस को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल कंपनी रिटेल बिजनेस पर खास ध्यान दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications