21 जुलाई को मुकेश अंबानी करेंगे धमाका, आएगा 500 रुपए का फोन!
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो लॉन्च करके बाजार में तहलका तो मचा ही रखा है और हो सकता है 21 जुलाई की एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) में वह एक और धमाका कर दें। काफी समय से रिलायंस जियो के सस्ते फीचर फोन के आने की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि 21 जुलाई की इस मीटिंग में मुकेश अंबानी अपने इस मोबाइल को भी लॉन्च कर दें।

सिर्फ 500 रुपए कीमत
बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक रिलायंस जियो के लिए यह सस्ते मोबाइल फोन फॉक्सकॉन बना रहा है, जबकि दूसरी ओर, इकोनॉमिक टाइम्स का दावा है कि यह फोन इंटेक्स बना रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोन की कीमत 500 रुपए तक भी हो सकती है, जो कि आज के समय का सबसे किफायती 4जी फोन होगा। हालांकि, यह तय है कि इन फोन की कीमत 1500 रुपए से कम ही होगी।

2 मेगापिक्सल कैमरा
माना जा रहा है कि रिलायंस जियो ने जिस तरह से 4जी सिम को पहले अपने ग्राहकों को फ्री में सुविधाएं मुहैया कराई। फिर धन धना धन ऑफर और समर सरप्राइज ऑफर के जरिए अपने ग्राहकों को कुछ राशि देकर खास सुविधा मुहैया कराई। अब कंपनी अपने 4जी स्मार्टफोन ग्राहकों की संख्या और बढ़ाने के लिए 4जी फोन लाने जा रही है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा और टॉर्च जैसी सुविधाएं मिलने की भी बात कही गई है।

8 जीबी मैमोरी
इसका फ्रंट कैमरा वीजीए होगा। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें वाईफाई टेथरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। वहीं खबरें यह भी हैं कि यह फोन सिर्फ रिलायंस 4जी को सपोर्ट करेगा। अगर मैमोरी की बात करें तो इसमें 8 जीबी की मैमोरी होगी। जैसा कि नाम से साफ है कि यह एक फीचर फोन है, इसलिए इसमें एंड्रॉयड नहीं होगा। फोन में 1800mAh की बैटरी है। आपको बता दें कि इस फोन में आप सोशल नेटवर्किंग साइट्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications