कुंभ 2019 के लिए जियो ने लॉन्च किया खास Kumbh Jio Phone, मिलेगा खास फीचर्स, सर्विसेज के साथ बहुत कुछ

नई दिल्ली। प्रयागराज कुंभ को शुरू होने में चंद दिन बचे हुए है। कुंभ को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। देश-दुनिया से करोड़ों की तादात में लोग इस कुंभ में पहुंचेंगे। ऐसे में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने कुंभ को लेकर खास फोन लॉन्च किया है। जियो ने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए KUMBH JIOPHONE पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

कुंभ जियो फोन लॉन्च

कुंभ जियो फोन लॉन्च

नए 'कुंभ जियोफोन' में यूजर्स को मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल सकेगी। इस फोन की मदद से आप कुंभ लेने में आने-जाने के लिए ट्रेन और बस स्टेशन से जुड़ी सूचनाओं के अलावा किस दिन, कौन सा स्नान है ये सब मिलेगा। इस फोन में स्पेशल ट्रेनों और बसों की रियल-टाइम ट्रेवल जानकारी भी अपटेड के तौर पर मिलती रहेगी।

 कुंभ जियो फोन में क्या है खास?

कुंभ जियो फोन में क्या है खास?

इस कुंभ जियो में आपको सारी प्रयागराज कुंभ मेले से जुड़ी जानकारी विस्तार से मिलेगी। जैसे ...

  • कुंभ मेले से जुड़ी जानकारी
  • ट्रेन और बसों की रियल टाइम ट्रैवल इन्फॉरमेशन
  • टिकट बुकिंग की सुविधा
  • स्टेशनों पर यात्री आश्रय से जुड़ी जानकारी
  • इमरजेंसी हेल्पलाइन नबंर
  • कुंभ मेला एरिया रूट्स और मैप
  • शाही स्नान और किस दिन कौन सा स्नान की जानकारी
  • रेलवे कैंप मेला आदि।
 गुम हुए तो अपनों को खोजने में करेगा मदद

गुम हुए तो अपनों को खोजने में करेगा मदद

कुंभ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस फोन में आप मेले में अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों का सटीक लोकेशन पता कर सकेंगे। फोन के फैमिली लोकेटर की मदद से आप अपनों तक पहुंच सकेंगे। इतना ही नहीं आप मेले के आसपास आसपास होने वाले महत्वपूर्ण अलर्ट और अनाउंसमेंट भी सुन सकेंगे। इन सबके अलावा आप इस फोन की मदद से इनाम भी जीत सकते हैं। आप डेली कुंभ क्विज में हिस्सा लेकर इनाम जीत सकते हैं। फोन के साथ आपको फ्री लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स की सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ अनलिमिटेड इंटरनेट, जियो के सभी ऐप्स मिलेंगे। इस फोन में उपलब्ध Jio TV पर आपको कुंभ मेले के खास पर्वों और कार्यक्रमों का वीडियो देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप पुराने कुंभ के वीडियो भी देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+