मुकेश अंबानी ने हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए, 6.6 लाख करोड़ के पार हुई संपत्ति
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों की नौकरियां चली गई, लोग सैलरी संकट से जूझ रहे हैं, कारोबार में भारी भरकम घाटा हुआ तो वहीं देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्री ने लॉकडाउन के दौरान ताबड़तोड़ डील साइन की तो वहीं संपत्ति में कई गुना का इजाफा किया। IIFL वेल्थ हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के बाद से अब तक हर घंटे मुकेश अंबानी 90 करोड़ रुपए कमाते हैं।
काम की खबर: 1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का दाम
हर घंटे 90 करोड़ कमाते हैं अंबानी
हारुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान मुकेश अंबानी ने हर घंटे 90 करोड़ रुपए कमाए हैं। उनके नेटवर्थ में बड़ी बढ़ोकतरी हुई है और उनकी संपत्ति बढ़कर कर 6,58,400 करोड़ रुपए हो गई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 1 साल में अंबानी की संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1 साल के भीतर मुकेश अंबानी की संपत्ति 2.77 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 6.58 लाख करोड़ रुपए हो गई।
एशिया के सबसे अमीर शख्स
लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंस्ड्रीज ने कई बड़ी साझेदारी की। रिलायंस जियो ( Reliance Jio) में फेसबुक, सिल्वर लेक, जनरल अटलांटिक, मुबाडाला जैसी बड़ी कंपनियों ने निवेश किया। जियो के अलावा रिलायंस रिटेल में भी बड़े निवेश किए गए। इन निवेशों के बदौलत मुकेश अंबानी ने कोरोना संकट काल में लगाए गए लॉकडाउन को अवसर में बदल दिया और नई कामियाबी को छू लिया। लॉकडाउन के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री ने 10 लाख करोड़ के मार्केट कैप को छू लिया।
6.6 लाख करोड़ रुपए हुई संपत्ति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति 277700 करोड़ रुपए से बढ़कर 658400 करोड़ रुपए हो गई है। इस संपत्ति की बदौलत मुकेश अंबानी एशिया में भी सबसे अमीर शख्स बन गए। वहीं विश्व के चौथे सबसे अधिक अमीर व्यक्ति बन गए। 1 साल के भीतर उनकी सपंत्ति 73 फीसदी बढ़ी। रिलायंस ने बड़े निवेश हासिल किए और 4 महीनों में उनकी संपत्ति का वैल्यूएशन में 85% का इजाफा हुआ।