जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं मुकेश अंबानी, बने दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है और वो अब दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी न केवल देश के बल्कि एशिया के इकलौते शख्स हैं, जो दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। अप्रैल तक वो अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर थे, लेकिन दो महीनों में ही उनकी संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी हुई और वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए।
Reliance Jio को मिला एक और बड़ा निवेशक, 730 करोड़ रु निवेश करेगी क्वालकॉम
दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स अंबानी
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़ दिया है। ताजा अपडेट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अब 72.4 अरब डॉलर हो गई है। रिलायंस जियो में ताबड़तोड़ निवेश के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई और वो अब अमीरों की लिस्ट में 6ठें नंबर पर पहुंच गए।
Recommended Video
रिलायंस जियो के कारण संपत्ति में हुई तेजी से बढ़ोतरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। RIL के शेयर महज चार महीनों में ही डबल हो गए हैं। रिलायंस के शेयर में आए उछाल के पीछे रिलायंस जियों में हो रहे वैाश्विक निवेश है। 22 अप्रैल के बाद से रिलायंस में एक के बाद एक निवेश हो रहे हैं। इन निवेशों की वजह से रिलायंस न केवल कर्जमुक्त बन गई है बल्कि रिलायंस के शेयर्स के दाम तेजी से भाग रहे हैं।
मुकेश अंबानी के पास कितनी है संपत्ति
मुकेश अंबानी के पास 72.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी की नेटवर्थ देश के 9 छोटे राज्यों की जीडीपी के बराबर है। मुकेश अंबानी की संपत्ति गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश समेत 9 राज्यों की जीडीपी के बराबर, इन राज्यों की कुल GDP 5.31 लाख करोड़ हैं। इससे कहीं ज्यादा संपत्ति मुकेश अंबानी के पास है। उनकी संपत्ति को बढ़ाने में रिलायंस जियो का बड़ा हाथ है। साल 2016 में रिलायंस जियो की नींव रखी गई, जिसके बाद अपने फ्री और सस्ते प्लान के बल पर 4 सालों में ही जियो देश की नंबर वन कंपनी बन गई।