Debit Card के बिना भी ATM से निकाल सकेंगे पैसे, BOB ने शुरू की सेवा, जानिए कैसे?
आप अगर एटीएम से पैसा निकालना चाहते हैं और डेबिट कार्ड आपके पास नहीं है, तो टेंशन की बात नहीं। बैंक ने अपने एटीएम से पैसे निकालने की दूसरी व्यवस्था भी कर दी है।

कई बार घर से निकलने वक्त एटीएम (ATM) बटुए में नहीं रहता और जब कैश निकालने के लिए एटीएम के पास पहुंचते हैं, तो आपका काम नहीं होता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर एटीएम नहीं है तो भी बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए बस आपको अपने बैंक अकाउंट को डिजिटल पेमेंट सुविधा से लिंक करना होगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब ग्राहक यूपीआई की मदद से अपने डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने मई 2022 में बैंकों से ग्राहकों को उनके एटीएम में इंटरऑपरेबल कार्ड-लेस कैश विथड्रॉल (ICCW) का विकल्प उपलब्ध कराने को कहा था। जिसके बाद बीओबी ने सबसे पहले ये सेवा शुरू की है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें बताया गया कि एटीएम से बिना डेबिट कार्ड इस्तेमाल किए कैसे कैश निकाला जा सकता है। बीओबी ने कहा कि ग्राहक यूपीआई की मदद से अपने डेबिट कार्ड का उपयोग किए बिना बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।
एटीएम में अब यूपीआई एंटर करने का विकल्प होगा। बैंक के खाताधारकों को अब अपने मोबाइल फोन पर भीम यूपीआई, बॉब वर्ल्ड यूपीआई के अलावा किसी अन्य ICCW सपोर्टेड एप का प्रयोग कर सकते हैं।
यूपीआई के जरिठए ऐसे निकालें पैसा-
Step 1: बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर जाएं
Step 2: 'यूपीआई नकद निकासी' विकल्प का चयन करें
Step 3: निकासी राशि दर्ज करें। इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड आएगा।
Step 4: UPI ऐप का उपयोग करके QR कोड को स्कैन करें।
Step 5: एटीएम से नकदी निकालने के लिए मोबाइल फोन पर यूपीआई पिन इंटर करें, फिर कैश निकलेगा।
ICCW सुविधा के लाभ
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "आईसीसीडब्ल्यू सुविधा के कुछ प्रमुख लाभ यह हैं कि स्किमिंग, क्लोनिंग और कार्ड से संबंधित अन्य धोखाधड़ी को समाप्त किया जा सकता है। ये हाई प्रोटेक्शन के साथ एक डायनेमिक क्यूआर कोड भी उत्पन्न करता है। इसके अलावा, ग्राहकों को अलग-अलग खातों से नकदी निकालने के लिए कई कार्ड ले जाने की आवश्यकता नहीं है। जिन ग्राहकों का केवाईसी पूरा हो चुका है, उन्हें अब तक डेबिट कार्ड जारी नहीं किया गया, वे इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications