मोबाइल वॉलेट यूजर्स ध्यान दें! इस तारीख कर करवाएं फुल KYC, वरना ब्‍लॉक होगा पैसा

नई दिल्ली। अगर आप भी Paytm, फोन पे(PhonePe), अमेजन (Amazon Pay), ओला मनी( Ola Money) जैसे मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए फुल केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपने अब तक अपने मोबाइल वॉलेट या प्रीपेड वॉलेट का केवाईसी पूरा नहीं किया है तो बिना देर किए इसका KYC पूरा करवा लें।

 मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए जरूरी खबर

मोबाइल वॉलेट यूजर्स के लिए जरूरी खबर

आपको बता दें कि RBI के दिशानिर्देश के मुताबिक केवाईसी करवाना अनिवार्य है। केवाईसी की डेडलाइन को बढ़ाकर 29 फरवरी 2020 कर दी गई है। 29 फरवरी 2020 तक सभी यूजर को ई वॉलेट की फुल KYC करा लेना अनिवार्य है। इसे लेकर मोबाइल वॉलेट कंपनियां अपने यूजर्स को एसएमएम के जरिए अलर्ट भी कर रही है। ई वॉलेट यूजर को अलग-अलग जरिए से KYC पूरा करने के लिए रिमांइडर दिया जा रहा है।

 ब्लॉक हो जाएगा पैसा

ब्लॉक हो जाएगा पैसा


अगर आप डेडलाइन तक केवाईसी पूरा नहीं करते हैं तो आपके लिए मुश्किल बढ़ सकती है। आपका ई वॉलेट बैलेंस ब्लॉक हो जाएगा। आप न तो किसी को अपने वॉलेट से भुगतान कर सकेंगे और न ही किसी से पेमेंट हासिल कर सकेंगे। न आप वॉलेट मे ंपैसे एड कर सकेंगे और न ही वॉलेट में मौजूद बैलेंस का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 क्या होता है फुल केवाईसी

क्या होता है फुल केवाईसी

वॉलेट यूजर्स को मिनिमम केवाईसी और फुल केवाईसी की सुविधा मिलती है। अगर आपने मिनिमम केवाईसी करवा रखा है तो पेटीएम केवाईसी सेंटर में जाकर डॉक्यूमेंट्स जमा करके फुल केवाईसी की प्रक्रिया को खत्म कर लें। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक फुल KYC करवाना अनिवार्य है। मिनिमम KYC में महीने के 10,000 रुपए तक के रिटेल पेमेंट ट्रांजैक्शन लिमिट है। मिनिमम KYC में ई वॉलेट सर्विस प्रोवाइडर यूजर का मोबाइल नंबर और PAN, Aadhaar लेता है, वहीं फुल KYC में वेरिफिकेशन कराना होता है। इसलिए इनमें इसमें PAN कार्ड, एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ती है। .

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+