WhatsApp अब यूजर को देता है मैसेज एडिट करने की सुविधा, डिटेल में जानें कैसे करें यूज?
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप हर बार की तरह कुछ ना कुछ अपने यूजर्स के लिए खास फीचर को लॉन्च करता रहता है। ऐसा ही एक फीचर हाल ही में रोल आउट किया गया है, जिसमें टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की सुविधा दी जाती है। इस फीचर के बाद व्हाट्सएप यूजर अपने मैसेज को भेजे जाने के बाद एडिट कर सकते हैं।
इस सुविधा के तहत यूजर्स अब भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं। सेंड वाले बटन को दबाने के 15 मिनट के भीतर किसी भी मैसेज को फिर से मॉडिफाई किया जा सकता है।

कैसे करें सेंड मैसेज को एडिट
दरअसल, अगर कोई यूजर मैसेज को गलती भेजता है या फिर अपने विचार बदलता है, उसे एडिट करने के लिए अब पूरी तरह से सक्षम है। अपने टेक्सट को एडिट करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले भेजे गए मैसेज पर लॉन्ग टैप टैप होगा है।
ऐसा करने के बाद एक पॉप-अप ऑप्शन आएगा, जिसमें नया मैसेज एडिट करने का ऑप्शन भी शामिल होगा। जिसको चुनने पर मैसेज को फिर से लिखने या एडिट करने की सुविधा होगाी। हालांकि एडिटेड मैसेज के साथ एडिटेड लेबल भी सामने वाले को डिस्प्ले होगा।
कोई सुधार/एडिटिंग हिस्ट्री नहीं
व्हाट्सएप कोई एडिटिंग हिस्ट्री नहीं रखेगा। इसका मतलब यह है कि अन्य यूजर एडिट किए गए मैसेजों के पिछले वर्जन को नहीं देख पाएंगे।
सबसे बड़ा बदलाव क्या है?
अब तक यूजर्स को या तो एक मैसेज को पूरी तरह से हटाना पड़ता था या एक अलग मैसेज में सुधार करके भेजना पड़ता था। लेकिन अब इस फीचर के बाद कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे यूजर्स को राहत मिलेगी।
कब मिलेगा फीचर
मेटा ने कहा कि यह सुविधा व्हाट्सएप यूजर्स के लिए पहले से ही शुरू हो रही है और कुछ हफ्तों में सभी के लिए उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications