Jeet Adani Networth: लग्जरी और स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन जीत अडानी, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक
Jeet Adani Networth: जानेमाने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी की शादी होने जा रही है। जीत अडानी की शादी दीवा जैमिन शाह से होने जा रही है, इसके लिए तैयारियां जोरशोर पर चल रही है। दीवा का परिवार गुजरात के प्रतिष्ठित डायमंड व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। जीत और दीवा की शादी उदयपुर में होने जा रही है, इसके लिए तीन लग्जरी होटल को भी बुक किया गया है।
जीत और दीवा की प्री वेडिंग सेरेमनी 10 और 11 दिसंबर को उदयपुर में होगी। इसके लिए लेक पैलेस,उदय विलास और लीला पैलेस को बुक किया गया है। बता दें कि जीत और दीवा की सगाई इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। दीवा जानेमाने हीरा व्यापारी जेमीन शाह की बेटी हैं। जेमीन शाह सी दिनेश एंड कंपनी के मालिक हैं।

अडानी ग्रुप में जिम्मेदारी
जीत अडानी की बात करें तो अपने परिवार के व्यवसाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके बड़े भाई का नाम करण अडानी है। जीत और करण दोनों ही अडानी ग्रुप में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह अडानी ग्रुप फाइनेंस के उपाध्यक्ष और अडानी डिजिटल लैब्स के डायरेक्टर हैं।
अमेरिका से पढ़ाई
उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से ग्रेजुएशन किया है। वह 2019 में अडानी ग्रुप से जुड़े थे। जबकि 2020 में उन्होंने अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के डायरेक्टर का पद संभाला था।
जीत अडानी ने अपने करियर की शुरुआत अडानी ग्रुप के विभिन्न विभागों में सीखने और अनुभव प्राप्त करने के साथ की। उन्होंने फाइनेंस, रणनीतिक योजना और संचालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योगदान दिया है।
जीत अडानी ग्रुप के एयरपोर्ट व्यवसाय में जीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।वे समूह के हवाई अड्डा संचालन और प्रबंधन को विस्तार देने के लिए काम कर रहे हैं।
अडानी ग्रुप की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने में भी वह काफी सक्रिय हैं। उनका ध्यान हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) के क्षेत्र में अडानी ग्रुप को अग्रणी बनाने पर है। जीत अडानी, अडानी फाउंडेशन के साथ भी जुड़े हैं।
कुल संपत्ति
रिपोर्ट की मानें तो जीत अडानी की कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर, यानि तकरीबन 1000 करोड़ है। रिपोर्ट की मानें तो जीत अडानी को रेसिंग्स बाइक्स और लग्जरी बाइक्स का शौक है। वह मीडिया से दूर रहते हैं। उन्हें फोटोग्राफी और गिटार बजाने का शौक है।












Click it and Unblock the Notifications