Meesho IPO 2025: दिसंबर में इस दिन आ रहा है मीशो का IPO, जानें एक लॉट कितने का होगा और कब होगी लास्ट डेट
Meesho IPO 2025: ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) शेयर बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित IPO 3 दिसंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 5 दिसंबर तक इसमें दांव लगा सकेंगे। यह 2025 के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू में से एक है, जिसका कुल आकार 5421.05 करोड़ रुपये है।
इसमें 4250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10.55 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने प्राइस बैंड 105-111 रुपये प्रति शेयर तय किया है, जबकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

Meesho IPO Last date : 5 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) का बहुप्रतीक्षित IPO मंगलवार, 3 दिसंबर 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह पब्लिक इश्यू निवेशकों के लिए गुरुवार, 5 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। 5421 करोड़ रुपये का यह IPO 2025 के सबसे बड़े इश्यू में से एक है।
Meesho Price Band: कितने रुपए का होगा एक लॉट
कंपनी ने प्रति शेयर 105 रुपये से 111 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 135 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम निवेश 14,985 रुपये होगा। एंकर निवेशक एक दिन पहले, यानी 2 दिसंबर को ही दांव लगा सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर को होगा, और लिस्टिंग बुधवार, 10 दिसंबर को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: India Post Business Meet 2025–26: सिंधिया बोले- इंडिया पोस्ट हमारे देश के दूरस्थ कोनों को जोड़ने वाली जीवनरेखा
ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत
मीशो का 5421.05 करोड़ रुपये का IPO दो हिस्सों में बंटा है: 4250 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 1171 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS)। इश्यू का बड़ा हिस्सा, 75%, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रिजर्व है, जबकि 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) और 10% रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित है। ग्रे मार्केट में मीशो के अनलिस्टेड शेयर 144 रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जो अपर प्राइस बैंड से लगभग 30% अधिक है। यह प्रीमियम शेयर बाजार में इसकी मजबूत शुरुआत का साफ संकेत दे रहा है।
फ्रेश इश्यू फंड का उपयोग कहां होगा?
फ्रेश इश्यू के माध्यम से जुटाए गए 4250 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी की सब्सिडियरी मीशो टेक्नोलॉजीज के विकास और विस्तार पर खर्च किया जाएगा। प्रमुख खर्चों में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 1,390 करोड़ रुपये और मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग गतिविधियों के लिए 1,020 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीमों के वर्तमान कर्मचारियों और नई भर्तियों के वेतन पर 480 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बची हुई धनराशि का उपयोग कंपनी इनऑर्गेनिक ग्रोथ और सामान्य कॉर्पोरेट ज़रूरतों के लिए करेगी।
ये भी पढे़ं: CGST Notice: बिना मेहनत के युवक बन गया 27 करोड़ के कारोबार का मालिक, नोटिस मिलते ही छूटे पसीनें, जानें मामला
OFS: शुरुआती निवेशकों और संस्थापकों की हिस्सेदारी
ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत, कई शुरुआती निवेशक अपनी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा बेच रहे हैं। इन शुरुआती निवेशकों में एलिवेशन कैपिटल, पीक XV पार्टनर्स, वेंचर हाईवे, वाई कॉम्बिनेटर कॉन्टिन्यूटी, और सरीन फैमिली इंडिया जैसे नाम शामिल हैं। कुछ संस्थापक भी OFS के माध्यम से अपनी थोड़ी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि इश्यू के बाद भी संस्थापकों की कंपनी में अच्छी-खासी हिस्सेदारी बनी रहेगी। यह OFS निवेशकों को कंपनी से आंशिक रूप से बाहर निकलने का अवसर प्रदान करता है।












Click it and Unblock the Notifications