GST: सरकार के इस फैसले के चलते अब किसी को दावत देना भी पड़ेगा महंगा
नई दिल्ली। त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है और जल्द ही शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। लेकिन इस बार जीएसटी के चलते आपकी शादी महंगी हो सकती है। दरअसल, हर शादी में टेंट, हलवाई आदि की बुकिंग करनी ही पड़ती है और जीएसटी के बाद अब आपको इन जरूरी चीजों के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। सरकार की तरफ से 1 अगस्त से ही टेंट और हलवाई की बुकिंग पर जीएसटी लगाने का फैसला कर दिया गया है। इस फैसले के बाद अब टेंट और हलवाई की बुकिंग पर आपको 18 फीसदी का जीएसटी भी देना होगा। यही कारण है कि आपकी शादी की दावत अब आपको पहले की तुलना में अधिक महंगी पड़ेगी। तो अगर आपर भी कोई दावत देने की सोच रहे हैं तो अपना बजट बढ़ा लें।

टेंट व्यापारियों की मानें तो इससे पहले टेंट की बुकिंग पर कोई भी टैक्स नहीं लगता था। स्टॉक में जितना भी सामान होता था, उस पर पूरे साल में सिर्फ एक बार वैट का 6 फीसदी कंपाउंडिग फीस देनी होती थी। इस तरह व्यापारी करीब 5 लाख रुपए के सामान पर लगभग 15 हजार रुपए का टैक्स देते थे, जो उन्हें अपनी जेब से देना होता था। दरअसल, यह टैक्स ग्राहकों से नहीं मिलता है, क्योंकि अभी तक टेंट का व्यापार कच्चे बिल पर चलता आया है।
ऐसा ही कुछ हाल कैटरिंग को लेकर भी था। कैटरिंग में मजदूरों की दिहाड़ी समेत 40 फीसदी काम पर ही टैक्स लगता था। सिर्फ 60 फीसदी पर ही हर मद में 10 फीसदी औसत टैक्स लगता था। अब कैटरिंग बिजनेस पर एकमुश्त 18 फीसदी जीएसटी लगेगा। इसी के चलते अब लोगों को हवलाई बुक करते समय भी अधिक खर्च करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications