1 जनवरी से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब और जिंदगी पर डालेंगे असर, चेक कर लें, क्या-क्या बदलेगा
Many Rules Change From 1 January 2024: नया साल 2024 को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में नए साल के साथ कई बड़े नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। जिसमें डीमैट और म्यूचुअल फंड का नॉमिनेशन, आईटीआर के साथ-साथ बैंक लॉकर तक के नियम शामिल हैं।
नए साल यानी 1 जनवरी, 2024 से कई बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपको इनकी जानकारी नहीं है तो आपकी जिंदगी और जेब दोनों पर असर पड़ने वाला है। ऐसे में जानिए नए साल के साथ क्या-क्या बदलाव होने वाला है।

दरअसल, 1 जनवरी के आने के साथ-साथ कुछ कामों की 31 दिसंबर 2023 तक की डेडलाइन भी खत्म होने जा रही है। इनमें आयकर रिटर्न (Income Tax Return) से लेकर म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) और अन्य जरूरी काम शामिल हैं।
नॉमिनी एड करना ना भूलें
अगर आप स्टॉक मार्केट में पैसा इनवेस्टमेंट करते हैं तो 31 दिसंबर से पहले नॉमिनी एड करना लेन, यह इसलिए की सेबी ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन की आखिरी डेडलाइन 31 दिसंबर है, नहीं तो डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकता है। ऐसे ही म्यूचुअल फंड के भी निवेशक को नॉमिनी जोड़ना जरूरी है।
ITR से जुड़ी अहम जानकारी
वहीं अगर आप कर दाता है और अभी तक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है तो 31 दिसंबर, 2023 से पहले इसे फाइल करें। क्योंकि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न फाइलिंग की लास्ट डेट 31 जुलाई 2023 तय की थी। ऐसे में अगर अभी तक ये काम नहीं पूरा किया है तो जरूर करें। वरना एक जनवरी से और ज्यादा जुर्माने देना पड़ सकता है।
बैंक लॉकर कांट्रैक्ट पर साइन
अगला नियम बैंक लॉकर से जुड़ा है, जिसके लिए कांट्रैक्ट पर साइन करना अनिवार्य। आरबीआई के अनुसार संशोधित बैंक लॉकर समझौते पर हस्ताक्षर करने की समय-सीमा 31 दिसंबर, 2023 है। ऐसे में अगर कोई बैंक ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो उसको अपना लॉकर खाली करना पड़ सकता है।
बंद हो जाएगी UPI ID
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स जैसे-गूगल-पे, पेटीएम, फोन पे की उन यूपीआई आईडी और नंबरों को इनएक्टिव करने का फैसला दिया है, जो एक साल से ज्यादा वक्त से सक्रिय नहीं हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक 31 दिसंबर तक इसका पालन करना होगा। ऐसे में अगर आपका भी कोई यूपीआई आईडी इस दायरे में आता है तो तुरंत ट्रांजेक्शन कर लें।
SBI की ये स्कीम होगी बंद
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)की अमृत कलश फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 31 दिसंबर 2023 को बंद हो जाएगी। यह 400 दिन की एफडी योजना है, जो 7.60% तक का ब्याज दे रही है। इस स्कीम में प्रीमैच्योर और लोन की दोनों सुविधा मिलती है।
नई सिम का केवाईसी जरूरी
1 जनवरी, 2024 से नए सिम कार्ड खरीदने के नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। टेलिकॉम विभाग के मुताबिक नए सिम कार्ड खरीदने पर ग्राहकों को अब केवाईसी जमा करनी होगी। जिसका मतलब है कि पेपर बेस्ड नो योर कस्टमर (KYC) प्रोसेस शुरू हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications