फार्मा सेक्टर में उड़ान भरने को तैयार कंपनी, एक साल में मिला बंपर रिटर्न
शेयर बाजार में निवेश करके हर कोई अच्छा रिटर्न हासिल करना चाहता है, लेकिन इसके लिए अहम कि आपको उस कंपनी के बारे के बारे में पता होना चाहिए, जिसमे आप निवेश करने वाले हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फार्मा सेक्टर का ऐसा शेयर जिसने बाजार में लिस्ट होने के महज एक वर्ष के भीतर निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। लेकिन अब इस कंपनी को एक और बड़ी मंजूरी मिली है, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में लंबी अवधि में काफी उछाल आने की संभावना है।
हम बात कर रहे हैं फार्मा सेक्टर की काफी लोकप्रिय कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) की। इस कंपनी का शेयर बाजार में पिछले वर्ष मई माह में लिस्ट हुआ था। कंपनी का आईपीओ 1026-1080 के प्राइस बैंड पर आया था। लेकिन 32 फीसदी की बढ़त के साथ यह 1430 रुपए के प्रीमियम पर बाजार में लिस्ट हुआ।

दो गुना रिटर्न
पिछले तकरीबन डेढ़ वर्षों में इस कंपनी ने निवेशकों को 80 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर सितंबर माह में अपने रिकॉर्ड हाई 2700 को भी पार कर गया था। फिलहाल यह शेयर 2578 पर ट्रेड कर रहा है।
अधिग्रहण की मंजूरी
इस कंपनी के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी को एक बड़े अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने मैनकाइंड फार्मा को 13630 करोड़ रुपए में भारत सीरम एंड वैक्सीन के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। खुद सीसीआई ने इस बात की जानकारी एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है।
मिल सकता है अच्छा रिटर्न
ऐसे में कंपनी को मिली इस मंजूरी के बाद शेयर के दाम में उछाल की उम्मीद है। एक्सपर्ट की मानें तो कंपनी के शेयर आने वाले वर्षों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। हालांकि देखने वाली बात यह है कि क्या निवेशक कंपनी में अपना भरोसा बनाए रखते हैं।
मैनकाइंड फार्मा
बता दें कि मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) एक भारतीय दवा कंपनी है जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी। यह कंपनी दवाओं, ओवर-द-काउंटर (OTC) उत्पादों, और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की आपूर्ति करती है। मैनकाइंड फार्मा अपने उत्पादों की गुणवत्ता और उन्हें सस्ती कीमतों पर उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है।
क्या हैं अहम उत्पाद
इस कंपनी के कुछ प्रमुख उत्पादों की बात करें तो एंटीबायोटिक्स, एंटी-फंगल, एंटी-हाइपरटेंसिव, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, और त्वचा रोगों से संबंधित दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी कई OTC उत्पाद जैसे कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, और सैनिटाइजर्स भी बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications