Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MSSC: 'महिला सम्मान बचत पत्र' योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, निवेश पर नहीं मिलेगा ये लाभ

'महिला सम्मान बचत पत्र' योजना महिलाओं को बेहतर ब्‍याज देने वाली स्‍कीम है जो दो साल बाद मैच्‍योर होती है।

Mahila Samman Saving Certificate Scheme Big update tex free income no all details

केंद्र सरकार ने 2023-24 के बजट में महिलाओं के लिए एक बेहद ही खास बचत योजना का ऐलान किया था। केंद्र सरकार की इस योजना का नाम 'महिला सम्‍मान बचत प्रमाणपत्र' योजना है। जो महिलाओं के बचत पर कम समय में बहुत ही शानदार ब्याज देती है।

महिलाओं के लिए शुरू की गई छोटी बचत योजना 'महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र' 1 अप्रैल, 2023 से देश की सभी महिलाओं के लिए शुरू हो गई है। यह योजना देशभर के 1.59 लाख डाकघरों में उपलब्ध है।

'महिला सम्‍मान बचत प्रमाणपत्र' योजना को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर होने वाली इनकम यानी ब्याज टैक्स फ्री नहीं है। इसके ब्याज पर आपको टैक्स चुकाना होगा।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट पेश इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना में महिलाएं अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती है। ये योजना 2025 तक की सीमित अवधि के लिए ही है।

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट पर निवेश में इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत छूट मिलती है। सामने आए नए अपडेट से पता चला है कि, योजना के तहत इस पर कमाए गए ब्याज पर टैक्स देना होगा। ब्याज से होने वाली इनकम पर सरकार टीडीएस काटेगी।

इस नए अपडेट से ये साफ हो गया है कि, यह स्क्रीम टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट के विपरीत है। इसके ब्याज पर आपको टैक्स बेनिफिट नहीं मिल पाएगा। इस योजना में निवेश किया गया पैसा तिमाही आधार पर प्राप्त होता है। मैच्योरिटी पर आपको कुल 2.32 लाख रुपए (अगर आप 2 लाख रुपए निवेश करते हैं) मिलेंगे।

महिलाएं इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश शुरू कर सकती हैं। अधिकतम सीमा 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। अकाउंट खोलने की डेट से एक साल के बाद 40 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं। इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाहा पर खाते में आएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+