LPG Price Today: होर्मुज फिर से बंद, क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें अपने शहर में सिलेंडर का रेट

LPG Price Today: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं शनिवार को एक बार फिर से Strait of Hormuz को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी ने शनिवार रात कहा कि 'जब तक अमेरिका की नाकाबंदी हट नहीं जाती, तब तक यह Hormuz बंद रहेगा।'

साथ ही उसने चेतावनी दी कि कोई भी जहाज फ़ारसी खाड़ी और ओमान सागर में अपने लंगर वाली जगह से जरा भी हरकत न करे और होर्मुज़ के करीब आने को दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा और उसे निशाना बनाया जाएगा।'

LPG Price Today

जिसके बाद ईधन को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि इस खबर के बाद भी रविवार को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे लेकिन उसके बाद से रेट स्थिर हैं।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (विपणन और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि 'पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर हुई एक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान कहा कि गर्मियों के मौसम में LPG की मांग में कमी आने की उम्मीद है और बुकिंग में पहले से ही गिरावट देखी जा रही है अब हम 46 लाख से 50 लाख के बीच बुकिंग देख रहे हैं, जो पहले 50 लाख से ज़्यादा थी,मांग में गिरावट के बावजूद, सरकार ने भरोसा दिलाया कि घरेलू सप्लाई स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में ईंधन की कुल उपलब्धता पर्याप्त बनी हुई है। पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और उनके पास पेट्रोल और डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता है, जबकि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है, जिससे बिना किसी रुकावट के आपूर्ति सुनिश्चित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+