LPG Price Today: '4 लाख LPG कनेक्शन PNG में बदले', आपके शहर में क्या है सिलेंडर का रेट?
LPG Price Today: ईरान- US के बीच हुए सीजफायर की वजह से काफी राहत मिली है तो वहीं इसके बाद सरकार ने सिलेंडर से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। महाराष्ट्र के जिन जिलों में भी पीएनजी की सुविधा हैं, वहां के लोगों को कनेक्शन लेना जरूरी कर दिया गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो तीन महीने बाद उनकी एलपीजी सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
तो वहीं शुक्रवार को सरकार ने एक अहम जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 5 हफ़्तों में 4 लाख से ज़्यादा LPG कनेक्शन को PNG कनेक्शन में बदला गया है और हर दिन लगभग 1 लाख 5-kg सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

अगर कीमत की बात करें तो 11 अप्रैल को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत है।
LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
जहां PNG वहां LPG नहीं
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दोहराया कि घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है और वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक है। देश में LPG का उत्पादन बढ़ाया गया है और अभी यह हमारी ज़रूरत का लगभग 60% है। सरकार ने उन इलाकों में पाइप वाली गैस के कनेक्शन लेना ज़रूरी कर दिया है जहां पीएनजी नेटवर्क मौजूद है वहां तीन महीने बाद LPG की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। सरकार ने इस सिलसिले में एक पोर्टल भी लॉन्च किया है।
क्या है LPG और PNG में अंतर?
LPG और PNG दोनों ही घरेलू और औद्योगिक इस्तेमाल के लिए गैस हैं, लेकिन इनके स्रोत, सप्लाई और उपयोग के तरीके अलग होते हैं। LPG (Liquefied Petroleum Gas) मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होता है, जिसे सिलेंडर में भरकर घरों तक पहुंचाया जाता है, जबकि PNG (Piped Natural Gas) प्राकृतिक गैस होती है, जिसमें मुख्य रूप से मीथेन होता है।यह पाइपलाइन के जरिए सीधे घर तक पहुंचती है।












Click it and Unblock the Notifications