LPG Price Hike: महंगा हुआ गैस सिलेंडर, बढ़ी हुई कीमतें आज से हुईं लागू

LPG Price Hike: अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगे एलपीजी गैस सिलेंडर का झटका लगा है। बजट के बाद तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है।

हालांकि यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में की गई है। अच्छी बात है कि 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम लोगों को जरूर राहत मिली है।

lpg

बढ़ी कीमतें आज से लागू

आज यानि 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई सहित देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो जाएगा।

हर शहर में क्या हैं दाम

आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1646 रुपये से बढ़कर 1652.50 रुपये हो गई है।

यानी दिल्ली में 6.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर1756 रुपये की जगह 1764.5 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में भी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 7 रुपये बढ़कर 1598 रुपये से 1605 रुपये हो गई है। जबकि चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1809.50 रुपये से बढ़कर 1817 रुपये हो गई है।

पिछले महीने कम हुए थे दाम

जुलाई में तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की थी। 1 जुलाई को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 30 रुपये कम हुई थी, जिससे इसकी कीमत 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये हो गई थी।

कोलकाता में इसकी कीमत 1787 रुपये से घटकर 1756 रुपये, चेन्नई में 1840.50 रुपये से घटकर 1809.50 रुपये और मुंबई में 1629 रुपये से घटकर 1598 रुपये हो गई थी।

घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर

गौर करने वाली बात है कि कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में इन उतार-चढ़ावों के बावजूद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पिछले कुछ समय से स्थिर बने हुए हैं। महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती कर महिलाओं को बड़ी राहत दी थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 829 रुपये है,मुंबई में 802.50 रुपये, चेन्नई में 818.50 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+