Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Price Cut: 1 नवंबर से सस्ता हुआ LPG, जानें अब आपके शहर में कितने का मिलेगा गैस सिलेंडर?

LPG Price Cut: शभर में 1 नवंबर से एलपीजी के दामों में राहत की खबर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है। घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल LPG के दाम घटे, देखें नई रेट लिस्ट

तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹1,590.50 का मिलेगा, जो पहले ₹1,595.50 था। यानी ₹5 की राहत मिली है। इसी तरह, कोलकाता में ₹6.50 की कटौती, मुंबई में ₹5 और चेन्नई में ₹4.50 की कमी की गई है।

LPG Price Cut

🔹 LPG New Rate: नई दरें इस प्रकार हैं

  • दिल्ली: ₹1,590.50 (₹5 सस्ता)
  • कोलकाता: ₹1,694.00 (₹6.50 सस्ता)
  • मुंबई: ₹1,542.00 (₹5 सस्ता)
  • चेन्नई: ₹1,750.00 (₹4.50 सस्ता)

यह कटौती सितंबर में हुई ₹15.50 की बढ़ोतरी के बाद की गई है। यानी तेल कंपनियों ने अब थोड़ी राहत दी है, ताकि त्योहारों के सीजन में व्यापारियों पर बोझ कम हो सके।

🔹 आपके शहर में कितनी है नई कीमत

  • IOCL की वेबसाइट के अनुसार, अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर -
  • पटना, लखनऊ, नोएडा: ₹1,876
  • भोपाल: ₹1,853.50
  • गुरुग्राम: ₹1,60 में मिलेगा।
  • इन सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, ढाबा, कैटरिंग सर्विस, बेकरी और छोटे उद्योगों में होता है। ऐसे में दामों में हल्की गिरावट कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की तरह है।

🔹 घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतें फिलहाल जैसी थीं वैसी ही हैं। देश में आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस के दाम बदले गए थे।

  • दिल्ली: ₹853
  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50
  • लखनऊ: ₹890.50
  • अहमदाबाद: ₹860
  • हैदराबाद: ₹905
  • वाराणसी: ₹916.50
  • पटना: ₹951

इसका मतलब है कि आम घरों के बजट पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।

हवाई ईंधन के दामों में भी बदलाव

एलपीजी के साथ-साथ एटीएफ (Aviation Turbine Fuel) के दामों में भी संशोधन हुआ है।

आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक घरेलू उड़ानों के लिए हवाई ईंधन की कीमत दिल्ली में ₹94,543.02 प्रति किलो तय की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह $817.01 प्रति किलो रखी गई है।

त्योहार से पहले राहत की खबर

त्योहारों के मौसम में जब खर्च बढ़ जाता है, तब LPG के दामों में यह हल्की कटौती एक राहत भरी खबर है। हालांकि राहत मामूली है, लेकिन कारोबारियों के लिए यह राहत मायने रखती है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां गैस की खपत ज्यादा होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+