LPG Price: जून के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?
LPG Price: जून महीने की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है,इंडियन ऑयल ने शनिवार रात ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 24 रु की कटौती का ऐलान किया था, नई कीमतें आज से लागी हुई है, इस ऐलान के बाद से अब दिल्ली में यह सिलेंडर1723.50 रुपये का मिलेगा।
अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...

- दिल्ली-1742 रु
- मुंबई- 1674.50 रु
- कोलकाता -1826 रु
- चेन्नई- 1881 रु
घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ (LPG Price)
हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं हुआ है, इसका रेट स्थिर है। मालूम हो कि 8 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई थी लेकिन मई के बाद जून में भी कोई चेंज इनकी कीमत में नहीं हुआ है।
चारों महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है..
- दिल्ली में 853 रुपए
- कोलकाता में 879 रुपए
- मुंबई में 852.50 रुपए
- चेन्नई में 870.50 रुपए
घरेलू एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में अंतर (LPG Price)
घरेलू सिलेंडर
- इनका उपयोग केवल घरेलू खाना पकाने के लिए किया जाता है।
- आमतौर पर ये सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के होते हैं।
- इसमें मुख्य रूप से ब्यूटेन और प्रोपेन गैस का मिश्रण होता है।
- कुछ क्षेत्रों में 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध होते हैं।
- इन पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- ये आम तौर पर लाल रंग के होते हैं।
- केवाइसी के लिए आधार, राशन कार्ड, बिजली बिल आदि जरूरी होता है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
- इनका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, फूड इंडस्ट्री आदि में इसे यूज किया जाता है।
- औद्योगिक प्रयोग जैसे कि सोल्डरिंग या हीटिंग कार्यों में भी इनका प्रयोग होता है।
- ये अधिकतर 19 किलोग्राम, 35 किलोग्राम या 47.5 किलोग्राम में आते हैं।
- इसमें किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलती है।
- ये आम तौर पर नीले या ग्रे होते हैं।
- केवाइसी के लिए व्यावसायिक रजिस्ट्रेशन, जीएसटी नंबर आदि जरूरी होता है।












Click it and Unblock the Notifications