LPG Price: कर्मशियल सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ, क्या है अब नया रेट

LPG Cylinder Price Reduced: महीने के पहले दिन यानी 1 अगस्त 2023 को देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। ऑयल कंपनियों ने कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर (Commercial LPG) के दाम 100 रुपये तक कम किए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (domestic LPG) पर कोई राहत नहीं है।

कॉमर्शियल 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की बड़ी कटौती की घोषणा की गई है। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1680 रुपये हो गए हैं।

LPG Cylinder Price Reduced

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 99.75 रुपये कम हो गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत आज से 1680 रुपये है। घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं है।

अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1895.50 से घटकर 1802.50 रुपये हो गई। मुंबई में 1733.50 रुपये से कम होकर 1649.5 रुपये हो गई है। चेन्नई में 1945.00 रुपये से घटकर 1852.50 रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+