क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

LPG Gas Price: फरवरी में फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, 25 रुपये हुआ महंगा, जानें अब कितना रेट

LPG Gas Price: फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, 25 रुपये हुए महंगा, जानें अब कितना हुआ रेट

Google Oneindia News

नई दिल्ली: देश में आज फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति रिफिल की बढ़ोतरी की है। बढ़ाई गई कीमतों के बाद आज से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर 794 रुपये में मिलेगी। जो अभीतक 769 रुपये में मिल रही थी। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये का इजाफा किया गया है। गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में यह तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी और 14 फरवरी को बढ़ाए गए थे। आज से दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये हो गए हैं। देखा जाए तो सिर्फ फरवरी में अबतक 100 रुपये रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

LPG Gas Price

Recommended Video

Petrol Diesel Price : जानें क्या है आज पेट्रोल-डीजल का रेट? | वनइंडिया हिंदी

जानिए फरवरी में कब-कब बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम?

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी ऐसे वक्त पर की जा रही है, जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। फरवरी महीनें में आज (25 फरवरी) के बढ़े हुए दाम को मिलाकर कुल तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी 25 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं 24 फरवरी को गैस फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और आज तीसरी बार गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

फरवरी के पहले दिसंबर 2020 में बढ़े थे रसोई गैस के दाम

बता दें कि जनवरी 2021 में सब्सिडी वाले रसोई गैस ( 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर) के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। जनवरी महीने में गैस के दाम 94 रुपये पर स्थिर था। वहीं एक दिसंबर 2020 से 594 रुपये से सिलेंडर के रेट को बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया गया था।

ऐसे चेक करें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम?

आप भी घर बैठे रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर जाकर आप अपने शहरों के एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: 9 परिवहन ट्रेड यूनियन आज से हड़ताल पर, 80% सरकारी बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावितये भी पढ़ें- तमिलनाडु: 9 परिवहन ट्रेड यूनियन आज से हड़ताल पर, 80% सरकारी बस सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

Comments
English summary
LPG Gas Price hike Cooking gas rate increased by Rs 25 check latest rates gas clyinder price
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X