LPG Gas Price: लग सकता है महंगाई का एक और झटका, गैस सिलेंडर के दाम में फिर से हो सकती है बढ़ोतरी!

LPG Gas Price: लग सकता है महंगाई का एक और झटका, गैस सिलेंडर के दाम में फिर से हो सकती है बढ़ोतरी!

नई दिल्ली। महंगाई की एक और मार आम जनता पर पड़ सकती है। गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। आपके रसोई का बजट बिगड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल सरकार की तरफ से किए गए आंतरिक रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि लोग गैस सिलेंडर के लिए 1000 रुपए से अधिक तक देने को तैयार है। ऐस में सरकार गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि फिलहाल सरकार की ओर से इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। गैस सिलेंडर की कीमतों के अलावा सब्सिडी के नियमों में भी बदलाव किया जा सकता है।

 LPG Cylinder Price Hike: Gas Price May Hike Soon, Lpg subsidy may stop for these people

बदल सकता सब्सिडी नियम

गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के साथ-साथ सब्सिडी के नियम में भी बदलाव किया जा सकता है। सरकार सब्सिडी के नियमों को दो तरीकों से लागू करने पर विचार कर रही है। जिसक तहत लोगों को बिना सब्सिडी के गैस सिलेंडर देने की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरे विकल्प के तहत चुनिंदा लोगों को ही सब्सिडी देने की बात कही जा रही है। सरकार ने सब्सिडी के खर्च को कम किया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 की अपेक्षा 2020-21 में सब्सिडी का खर्च कम हुआ है। साल 2020-21 में जहां सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी पर 3559 करोड़ खर्च कि तो वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 में 24468 करोड़ रुप खर्च किए थे। यानी एक साल में सरकार ने गैस सिलेंडर की सब्सिडी पर खर्च को कम कर लिया।

गैस सिलेंजर की कीमत पर गौर करें तो सितंबर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए रहा तो अगस्त में 859.5 रुपए पर था। जबकि जुलाई में LPG सिलेंडर की कीमत 834 रुपए पर रहा। वहीं जून में 809 रुपए प्रति पर पहुंच गया था। जबकि साल के शुरुआत में इसकी कीमत 694 रुपए पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+