Bank holidays: बैंकों की लंबी छुट्टी, देख लें लिस्ट कब-कब बैंक पर लटका रहेगा ताला
नई दिल्ली। अगर आने वाले दिनों में आपके पास बैंक का काम बचा हुआ है तो उसे जल्द ही निपटा लें। दरअसल बैंकों की लंबी होने जा रही है। अगस्त-सितंबर के बीच बैंकों की लंबी छुट्टियां होने जा रही है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगले डेढ़ महीने के भीतर बैंक कब-कब बंद रहेंगे ताकि आपका पैसा और बहुमूल्य समय बर्बाद ना हो। बैंकों की छुट्टियों की बात करें तो हम आपको बता दें कि अगस्त के बाकी बचे दिनों में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

अगस्त में बैंकों की छुट्टियां
अगस्त में बैंक 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। उसके बाद 17 अगस्त को पारसी न्यू ईयर होने के कारण मुंबई स्थित बैंक की सारी शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं 20 अगस्त को असम में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन वहां श्री श्री माधव देव तिथि की वजह से बैंकों की छुट्टियां हैं। वहीं 24 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते बैंकों की छुट्टी है । वहीं 25 अगस्त को रविवारकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
अब सितंबर की बात करें तो 2 सितंबर को विनायक चतुर्थी की वजह से बैंकों की छुट्टियां होंगी। इसके बाद 10 सितंबर को मुहर्रम की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं 11 सितंबर को ओणम के कारण बैंकों की छुट्टियां हैं। 14 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश और केरल में 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधी दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 सितंबर को चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी।

पैसे ट्रांसफर में नहीं आएगी परेशानी
भले ही बैंकों की छुट्टियां हो, लेकिन आपको फंड भेजने में परेशानी नहीं आएगी आप बैंक बंद रहने के बावजूद फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। IMPS सुविधा के जरिए आप पैसे भेज सकेंगे। वहीं UPI के जरिए आप पैसे का ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं बैकों के ATM के जरिए आप पैसे निकाल सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications