सोने-चांदी पर दिखा लॉकडाउन का असर, कीमत में आई गिरावट, चांदी हुई सस्ती, जानिए आज का सोने का भाव
सोने-चांदी पर दिखा लॉकडाउन का असर, कीमत में आई गिरावट, चांदी हुई सस्ती, जानिए आज का सोने का भाव
नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में बंद है। बाजार, दफ्तर,फैक्ट्री, रेलवे, बसें, विमान सब बंद कर दी गई है। लॉकडाउन का असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिल रहा है। सोन-चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत धड़ाम हो गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी धड़ाम हो गया। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई।
लॉकडाउन के बीच नौकरीपेशा लोगों को दी बड़ी राहत! अगले 3 महीने मोदी सरकार भरेगी आपका PF
सोने पर दिखा लॉकडाउन का असर
शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 1.47 फीसदी की गिरावट आई। सोना 641 रुपए की गिरावट के साथ 43,002 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। तीन अप्रैल 2020 के सोने की वायदा 591 रुपए गिरकर 42,951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
चांदी भी हुई सुस्त
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली हैं। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर 0.87 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स में आज चांदी की कीमत 360 रुपए फिसलकर 40,962 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कैसा रहा वैश्विक बाजार का हाल
वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार शुक्रवार को सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.36 फीसदी गिर गया। 5.94 डॉलर गिरकर सोना 1625.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। अगर चांदी की बात करें तो वैश्विक हाजिर भाव 0.90 फीसदी बढ़ा। चांदी की कीमत में 0.13 डॉलर की बढ़त दर्ज की गई और चांदी 14.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।