महिलाओं में बढ़ी कलरफूल इनरवेअर की मांग इसलिए मार्केट में आ गया भूचाल
नई दिल्ली। जितनी तेजी से वक्त भाग रहा है शायद उतनी तेजी से कोई नहीं लेकिन हां हर किसी की कोशिश जरूर है कि इस भागते वक्त के साथ-साथ चले लेकिन शायद आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इस भागते वक्त में सबसे तेजी से भाग रही हैं आज की महिलाएं और लड़किया और उनके कपड़े।
बदलते परिवेश का सबसे ज्यादा असर फीमेल पर ही हुआ है, इसलिए कल तक जो महिलाएं केवल सलवार, साड़ी और घूंघट में नजर आती थीं आज उन्हें अपने इनर वियर की बातें करने में भी शर्म नहीं आती है। आज हर महिला के वार्डरोब में कलरफूल कपड़ों की तरह कलरफूल इनर वियर भी होते हैं। जिसका फायदा जमकर हमारा मार्केट उठा रहा है।
कंसल्टेंसी फर्म वजीर अडवाइजर्स की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है इसलिए आज मार्केट में इनरवियर और मार्डन कपड़ों के बेचने की होड़ मच गई है और खास बात यह है कि इस होड़ में भारत के ट्रेडिशनल ब्रांड भी कूद पड़े हैं और जमकर मार्डन स्टाइल के इनर वोमन वियर बेच रहे हैं जिसमें देसी ब्रैंड्स जैसे सोई, कोल्विया, कैलिबरा, प्रिटी सीक्रिट और सोनारी प्रमुख हैं।
यहां आपको यह भी बता देते हैं कि इन सारी चीजों की ऑनलाइन डिमांड ज्यादा है इसलिए यह मार्केट ऑन लाइन ज्यादा फल-फूल रहा है। वैसे भारत के अलावा बाहर के लोगों में भी इंडियन ब्रांड पर भरोसा होता है इसलिए ऑनलाइन बिकने वाली हर 10 इनरवेयर में करीब चार देसी ब्रैंड के होते हैं। इस समय करीब करीब 11,000 करोड़ कपंनिया इस मार्केट में हैं जो धड़ल्ले से रंगीन लिंगरी, पैंटी, ब्रा, बिकनी, योगा ड्रेस, जस्ट हिट एंड फिट ड्रेस को बेच रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications