Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्ज में डूबी IDBI बैंक की 7% हिस्सेदारी खरीदेगा LIC

नई दिल्ली। कर्ज के बोझ तले दबे IDBI बैंक को उबारने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम आगे आया है। एलआईसी आईडीबीआई बैंक में 7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। इस हिस्सेदारी को खरीदने में लगाई गई रकम से बैंक को कर्ज के बोझ के उबारने की कोशिश की जा रही है।

 LIC to buy 7% in IDBI Bank via preferential issue route

आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत तक हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी मिली थी। इसी के तहत एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक में 7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरादी है। इसके बाद एलआईसी का बैंक में 14 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हो जाएगी। फिलहाल एलआईसी की सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में 7.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

आईडीबीआई बैंक को एलआईसी से 28 अगस्त 2018 को एक पत्र मिला, जिसमें बैंक के14.90 प्रतिशत शेयर के अभिदान को सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी है। अब इसे लेकर 31 अगस्त को अहम बैठक होगी, जिसमें शेयरधारकों से तरजीही आधार पर शेयर आबंटित करने पर विचार लिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+