Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IDBI बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को LIC बोर्ड ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जल्द ही सरकारी बैंक आईडीबीआई बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। एलआईसी और आईडीबीआई की इस डील को IRDAI से मंजूरी मिल चुकी है। आज इस प्रस्ताव को लेकर एलआईसी बोर्ड की बैठक हुई। इस बोर्ड मीटिंग में बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी गई। एलआईसी बोर्ड और बीमा नियामक IRDAI से हरी झंडी मिलने के बाद अब मामला सेबी के पास जाएगा। एलआईसी को बैंक की हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाजार नियंत्रक सेबी से भी मंजूरी देनी होगी। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक का 51 फीसदी हिस्सा होगा।

 LIC board approves acquisition of up to 51% stake in IDBI Bank

आर्थिक मामलों के सचिव एससी गर्ग के मुताबिक आईडीबीआई बैंक भारी कर्ज में डूबा है। ऐसे में सरकार ने बैंक के लिए पूंजी जुटाने के उद्देश्य से एलआईसी को ये प्रस्ताव दिया था। एलआईसी ने 13000 करोड़ रुपए खर्च कर बैंक की हिस्सेदारी हासिल करेगा।

आपको बता दें कि IRDAI ने पहले ही इस डील को मंजूरी दे दी है। एलआईसी के साथ इस डील से बैंक को 13,000 करोड़ रुपए का कैपिटल सपोर्ट मिल जाएगा। वहीं बीमा कंपनी एलआईसी के पास बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। आपको बता दें कि LIC के बाद इस बैंक आईडीबीआई बैंक की 10.82 फीसदी हिस्‍सेदारी है। अब एलआईसी बैंक की 40 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदेगा और बैंक में एलआईसी का 51 फीसदी हिस्सा होगा। हालांकि आपको बता दें कि वर्तमान नियमों के अनुसार कोई भी बीमा कंपनी किसी भी कंपनी में 15 फीसदी से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी नहीं रख सकती है, लेकिन एलआईसी और आईडीबीआई की इस डील के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। इस डील से एलआईसी बैंकिंग सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+