Lay off in Amazon: 18000 लोगों को बाहर करेगी अमेजन, 18 जनवरी से मिलेगा नोटिस
Lay off in Amazon: अमेजन में 18000 कर्मचारियों की होने जा रही है छटनी, कंपनी की ओर से बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी गई है। 18 जनवरी से कंपनी इन कर्मचारियों से बात करके इन्हें नोटिस भेजेगी।

Lay off in Amazon: आर्थिक अनिश्चितता का असर अब बड़ी-बड़ी कंपनियों तक पहुंच रहा है। अमेजन भी इससे अछूती नहीं है। कंपनी की ओऱ से कहा गया है कि वह आर्थिक अनिश्चितता के चलते 18000 कर्मचारियों की छटनी करने जा रही है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नवंबर में हमने जो कर्मचारियों की छटनी की, उसके बाद अब जो छंटनी करने जा रहे हैं उसकी जानकारी साझा कर रहे हैं। हम तकरीबन 18000 कर्मचारियों की छटनी करने जा रहे हैं। कई टीमें इससे प्रभावित हैं। अधिकतर छंटनी अमेजन स्टोर, पीएक्सटी ऑर्गेनाइजेशन में की जाएंगी।
एस टीम और मैं इस बात को पूरी तरह से समझते हैं कि जिन लोगों की छंटनी की जा रही है उनके लिए काफी मुश्किल होने वाली है, हम इस तरह के फैसलों को हल्के में नहीं लेते हैं। जेसी ने कहा कि अमेजन उन लोगों की मदद के लिए काम कर रहा है जो इस फैसले से प्रभावित होने वाले हैं। हम इन लोगों को एक पैकेज मुहैया कराएंगे जिसमे सेपरेशन पेमेंट, ट्रांजिशनल हेल्थ इंश्योरेंस, एक्सटर्नल जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट शामिल है। गौर करने वाली बात है कि नवंबर 2022 में भी अमेजन ने 10 हजार कर्मचारियों की छटनी की थी। यह छटनी डिवाइसेस और बुक्स बिजनेस से की गई थी। कंपनी की ओर से वॉलंटरी रिडक्शन का भी ऑफर दिया गया था।
गौर करने वाली बात है कि नवंबर माह में जो छटनी की गई थी उसमे ही इस बात का इशारा कंपनी की ओर से किया गया था कि आने वाले साल में और छटनी की जा सकती है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि इस साल की समीक्षा और भी मुश्किल रही है जिस तरह की अनिश्चितता अर्थव्यवस्था में है, हमने पिछले सालों में बड़ी संख्या में भर्तियां की हैं। जिन कर्मचारियों की छटनी की जा रही है उनसे कंपनी 18 जनवरी से संवाद स्थापित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications