Kusha Kapila-Ghazal Alagh: किम कार्दशियन को मात दे रही है ये महिलाएं, बिजनेस की दुनिया में मचाया तहलका
Kusha Kapila -Ghazal Alagh: जब भी ग्लैमर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस और अरबों डॉलर के बिजनेस साम्राज्य की बात आती है, तो दुनिया के जेहन में सबसे पहला नाम किम कार्दशियन का आता है लेकिन 2026 के डिजिटल युग में, भारत की एक ऐसी महिला उद्यमी और कंटेंट क्रिएटर उभरकर सामने आई हैं, जिनकी लोकप्रियता और 'ब्रांड वैल्यू' ने किम कार्दशियन के दबदबे को भी चुनौती देना शुरू कर दिया है।
किम को टक्कर देने वालों में कुशा कपिला और गजल अलघ का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। हाल ही में कुशा कपिला (Kusha Kapila) और गजल अलघ (Ghazal Alagh) जैसे नामों को लेकर इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है।

विशेष रूप से एक वायरल विश्लेषण और 'GrowthX' जैसे प्लेटफार्मों पर हो रही चर्चाओं ने सबका ध्यान खींचा है। यहां बात केवल फॉलोअर्स की नहीं, बल्कि 'इम्पैक्ट' और 'अथेंटिसिटी' (प्रामाणिकता) की है। आइए डालते हैं दोनों के अब तक के सफर पर एक नजर और जानते हैं कि क्यों ये कहला रही हैं बिजनेस की दुनिया की नई स्पार्क।
Kusha Kapila: कौन हैं यह कुशा कपिला?
कुशा का जन्म नई दिल्ली में हुआ और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं से प्राप्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक करने के बाद, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की। कुशा ने अपने करियर की शुरुआत फैशन इंडस्ट्री से की थी।

उन्होंने 'Apparel Online' और 'Razorfish Neev' जैसे संस्थानों में फैशन कॉरेस्पोंडेंट और कॉपीराइटर के रूप में काम किया। उनकी लोकप्रियता की शुरुआत 'iDiva' में कंटेंट राइटर हेड के रूप में काम करते हुए हुई। 2025 में कुशा ने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा। मार्च 2025 में, कुशा कपिला ने उद्यमी विमर्श राजदान और गजल अलघ (Mamaearth की को-फाउंडर) के साथ मिलकर 'UnderNeat' नाम का एक प्रीमियम महिलाओं का इनरवेयर और शेपवेयर ब्रांड लॉन्च किया।
लॉन्च के मात्र 8 महीनों के भीतर मचाया बिजनेस की दुनिया में तहलका
लॉन्च के मात्र 8 महीनों के भीतर,इस ब्रांड ने ₹150 करोड़ से अधिक का वार्षिक आवर्ती राजस्व (ARR) हासिल कर लिया। दिसंबर 2025 में, इस स्टार्टअप ने 'Fireside Ventures' के नेतृत्व में $6 मिलियन (लगभग ₹54.5 करोड़) की फंडिंग जुटाई।
Ghazal Alagh: कौन हैं गजल अलघ
Ghazal Alagh भारत की सबसे सफल महिला उद्यमियों में से एक हैं, वह Mamaearth की को-फाउंडर और Honasa Consumer Limited की चीफ इनोवेशन ऑफिसर (CIO) हैं। उनका करियर एक कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में शुरू हुआ था, जहां वह SQL और Oracle जैसे सॉफ्टवेयर सिखाती थीं। उद्यमिता की ओर उनका झुकाव तब बढ़ा जब उन्होंने अपनी पहली वेबसाइट Dietexpert.com लॉन्च की। 2016 में उन्होंने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर 'मामाअर्थ' की नींव रखी।

किम कार्दशियन बनाम भारतीय महिलाएं
- कुशा कपिला (UnderNeat) की बढ़त: जहां किम कार्दशियन का ब्रांड 'एस्पिरेशनल' है, वहीं कुशा का ब्रांड 'रिलेटेबल' है। भारतीय महिलाएं कुशा को अपनी सहेली की तरह देखती हैं, जिससे उनकी सलाह पर भरोसा करना आसान हो जाता है।
- गजल अलघ की बिजनेस समझ: गजल ने Mamaearth के साथ जो 'डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क' बनाया है, वह UnderNeat को ऑफलाइन स्टोर्स और टियर-2 शहरों तक पहुंचने में बड़ी मदद दे रहा है।
- किम कार्दशियन का प्रभाव: किम का फायदा उनकी 'ग्लोबल रीच' है। दुनिया भर में लोग उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं, जिससे उनके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार आसान हो जाता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय महिलाएं अपनी जड़ों से जुड़ी बातें करती हैं। चाहे वह कुशा कपिला का मध्यम वर्गीय लोगों को खुश करना हो या गजल अलघ का एक मां के तौर पर बिजनेस खड़ा करना, लोग इनसे खुद को जोड़ पाते हैं। यहां की महिलाओं ने यह समझ लिया है कि किम का 'वेस्टर्न ग्लो' हर किसी के लिए नहीं है लेकिन कुशा और गजल के प्रोडक्ट उनके लिए हैं और वो उन्हें आम से खास बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications