Worst 5 IPO of 2022: आईपीओ से कमाई का सपना टूटा, पिछले साल इन 5 IPO ने डूबोया निवेशकों का पैसा

Worst 5 IPO of 2022: शेयर बाजार में IPO से कमाई की चाहत भारी भी पड़ सकती है। पिछले साल इन पांच बड़े आईपीओ ने निवेशकों को निगेटिव रिटर्न दिया है।

5 Worst IPO of 2022: जब भी शेयर बाजार में कोई कंपनी अपना आईपीओ लेकर आती है तो लोग इसे लिस्टिंग गेन के लिए खरीदना चाहते हैं। लेकिन हमेशा यह फायदे का सौदा साबित नहीं होता है।

ऐसे में किसी भी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने से पहले आपको उस कंपनी के बिजनेस, फंडामेंटल के बारे में अच्छे से पड़ताल करनी चाहिए। और सबसे खराब आईपीओ को लेकर आए हैं जिन्होंने बाजार में एक तरफ जहां लोगों को अच्छा रिटर्न दिया तो दूसरी तरफ मोटा नुकसान भी कराया है।

5 worst ipo of 2022

पिछले साल 20 दिसंबर 2022 तक कुल 33 कंपनियां IPO लेकर आईं जिसमें से 9 कंपनियों घाटे में हैं। लिहाजा किसी भी कंपनी में निवेश से पहले आपको उस कंपनी की अच्छे से पड़ताल करनी चाहिए। ध्यान रहे यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मुहैया कराने के लिहाज से है, इसका मकसद किसी भी तरह के निवेश का सुझाव नहीं है।

5 ऐसे IPO जिन्होंने कराया भारी नुकसान

एलआईसी (LIC)
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ मई 2022 में 949 पर आया था। लेकिन बाद में यह डिस्काउंट के साथ 872 रुपए पर लिस्ट हुई थी। कंपनी के शेयर के मौजूदा दाम की बात करें तो फिलहाल यह 604 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रही है। यानि कंपनी ने निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (Inox green energy services limited)
इस कंपनी का आईपीओ नवंबर 2022 में 65 रुपए के इश्यू प्राइस पर आया था। कंपनी 7 .69 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 60 रुपए के लिस्ट हुई थी। फिलहाल यह 55 रुपए के दाम पर बाजार में ट्रेड कर रही है।

उमा एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Uma exports pvt ltd)
इस कंपनी का आईपीओ अप्रैल 2022 में 68 रुपए के दाम पर आया था। कंपनी का शेयर 11.76 फीसदी के प्रीमियम पर 76 रुपए पर बाजार में लिस्ट हुआ था। फिलहाल यह शेयर 64.95 रुपए के दाम पर बाजार में ट्रेड कर रहा है।

डेल्हिवरी लिमिटेड (Delhivery)
इस कंपनी की बात करें तो इसका आईपीओ 487 रुपए के इश्यू प्राइस पर मई 2022 में आया था। कंपनी 1.68 फीसदी के प्रीमियम पर 495.20 रुपए पर लिस्ट हुई थी। फिलहाल कंपनी का शेयर 382 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहा है।

एजीएस ट्रांसैक्ट लिमिटेड (Ags transact technologies)
इस कंपनी का आईपीओ 175 रुपए के इश्यू प्राइस पर जनवरी 2022 में आया था। कंपनी 175 रुपए के दाम पर ही लिस्ट हुई थी। फिलहाल कंपनी का शेयर 59.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+