जानिए कौन हैं Nithin Kamath? कितनी है उनकी संपत्ति, इस वजह से चर्चा में आए
Nithin Kamath: डिजिटल ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Zerodha के को फाउंडर नितिन कामत एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने यूजर की समस्या का तुरंत समाधान कर दिया। जिसके बाद से ही लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
क्यों आए चर्चा में?
बेंगलुरु के प्रोडक्ट मैनेजर सचिन झा ने लिंक्डइन पर लिखा, वे अपनी समस्या को लेकर नितिन कामत को एक ईमेल किया। जिसके बाद 10 मिनट में ही नितिन कामथ ने खुद रिप्लाई कर दिया और समस्या का समाधान कर दिया। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि कौन है नितिन कामथ? कितनी है उनकी संपत्ति?

नितिन कामथ की जीवनी
जन्म तिथि: 5 अक्टूबर, 1979
जन्मस्थान: शिवमोग्गा, कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयता: भारतीय
शैक्षणिक योग्यता: बैचलर इन इंजीनियरिंग
पेशा: बिजनेस मैन, स्टॉक ब्रोकर,
पद: संस्थापक एवं सीईओ, Zerodha
कुल संपत्ति: $4.5 बिलियन (जनवरी 2025)
पिता: स्वर्गीय यू. आर. कामथ
माता: रेवती
भाई:निखिल कामथ
पत्नी:सीमा पाटिल
पुत्र: कियान कामथ
(स्रोस: startuptalky.com)
भारतीय शेयर बाजार के अग्रणी उद्यमी
नितिन कामथ Zerodha के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। Zerodha भारत की सबसे बड़ी स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी है, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित है। वे एक भारतीय उद्यमी, स्टॉक ब्रोकर और द फाइनेंशियल एक्सप्रेस के स्तंभकार भी हैं।
ये भी पढ़ें Business Ideas For Women: इन बेहतरीन आइडियाज के साथ घर से शुरू करें अपना रोजगार
डिजिटल ब्रोकरेज क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के प्रणेता
नितिन कामथ को डिजिटल ब्रोकरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए जाना जाता है, जिससे Zerodha को उल्लेखनीय सफलता मिली। उनकी उपलब्धियों और भारतीय व्यावसायिक जगत में प्रभाव के लिए उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स ने उन्हें 2016 में "भारत के शीर्ष 10 प्रमुख व्यवसायियों में देखने योग्य" सूची में शामिल किया था, जिसमें विशेष रूप से डिस्काउंट ब्रोकिंग में उनके योगदान को सराहा गया था।
2019 में फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड
इसके अलावा, 2019 में उन्हें फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड - कॉन्शियस कैपिटलिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। 2020 में IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ-मेड रिच लिस्ट में Zerodha शीर्ष स्थान पर रही, जो नितिन कामथ की उद्यमशीलता कुशलता और Zerodha की बाजार में प्रमुखता को दर्शाता है।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications