जानें क्या होता है बकरी बैंक जिसकी पीएम मोदी ने ‘मन की बात’में की तारीफ

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में ओडिशा के एक दंपती द्वारा चालू किए गए 'बकरी बैंक' की चर्चा की। जिसके बाद बकरी बैंक लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, पीएम ने ओडिशा के एक दंपती द्वारा खोले गए 'बकरी बैंक' की काफी सराहना की हैं। बकरी बैंक की मदद से यह दंपती बकरी पालन को बढ़ावा दे रहा है और ग्रामीण लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है।

PM MODI MAN KI BAAT

बकरी पालन को बढ़ावा देने की पहल
पीएम मोदी ने बताया कि जब भी पशुपालन की बात की जाती है तो अक्सर लोग गायों और भैसों की ही बात करते हैं लेकिन बकरी की कोई बात नहीं करता है। उन्होंने बताया कि ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन गांव के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए एक प्रमुख साधन बनता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अदभुत प्रयास के पीछे जयंती महापात्रा और उनके पति बीरेन महापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने ओडिशा में बकरी बैंक की शुरुआत की। पेशे से दोंनो बेंगलुरू में मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स थे लेकिन बकरी पालन को बढ़ावा देने की इस पहल के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी।

बकरी बैंक कुछ ऐसे करता है काम
पीएम मोदी ने बताया कि ओडिशा के इस दंपती ने माणिकास्तु एग्रो की स्थापना की और किसानों के साथ मिलकर काम करने लगे। इन लोगों ने यहां एक दिलचस्प'मणिकस्तु बकरी बैंक'भी खोला हैं। जानकारी के अनुसार, इनके फार्म में कई बकरियां हैं और उन्होंने बकरी बैंक को बढ़ावा देने के लिए पूरा प्लान बना रखा है।

बकरी बैंक के अनुसार किसानों को 2 साल के लिए 2 बकरियां दी जाती हैं और दो साल में ये करीब 9 से 10 बच्चे देती है। इनमें से छह बच्चों को बैंक द्वारा रखा जाता है और बाकी उसी परिवार को पालन के लिए सौंप दिए जाते हैं।

परमार्थ परमो धर्म: की राह पर देश
पीएम ने बताया कि अब लगभग 50 गांव के 1000 से ज्यादा लोग इस दंपती के साथ जुड़कर पशुपालन क्षेत्र को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बेहद खुश हैं कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए-नए उपाए खोज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश परमार्थ परमो धर्म: अर्थात दूसरों की सहायता करना ही परम कर्तव्य की राह पर चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+