जानिए कितनी सुरक्षित है वो कार, जिसमें चलते हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि जिस गाड़ी में राहुल गांधी चलते हैं, उस गाड़ी की खासियत क्या है? राहुल गांधी ने अपनी ही गाड़ी पर सवाल उठाते हुए उसे सेहत के लिए हानिकारक बता दिया है। आइए जानते हैं इस गाड़ी के फीचर और राहुल गांधी को क्या खराब लगता है इस गाड़ी में।

वीवीआईपी लोगों को मिलती है ये गाड़ी

वीवीआईपी लोगों को मिलती है ये गाड़ी

देश के सभी वीवीआईपी लोगों को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) व्हीकल दिए जाते हैं। इस कारों को वीवीआईपी लोगों के लिए ही खासतौर पर डिजाइन किया जाता है। इसी को लेकर राहुल गांधी ने शिकायत की है कि एसपीजी जिन गाड़ियों का इस्तेमाल करती है, वह सेहत के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा है कि यात्रियों के बैठने वाले कंपार्टमेंट में वेंटिलेशन की कमी रहती है।

टाटा मोटर्स की होती है ये कार

टाटा मोटर्स की होती है ये कार

एसपीजी की तरफ से इस्तेमाल की जाने वाली यह गाड़ी टाटा मोटर्स की तरफ से बनाई जाती है। टाटा मोटर्स ने डिफेंस सेक्टर के लिए कॉम्बैट व्हीकल्स पेश किया है, जिनमें से एक है आर्म्ड टाटा सफारी। इसे ही वीवीआईपी प्रोटेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। काफी पहले से एसपीजी इसका इस्तेमाल कर रही है।

क्या है आर्म्ड टाटा सफारी की खासियत

क्या है आर्म्ड टाटा सफारी की खासियत

इस गाड़ी में ऑल साइड NIJ लेवल 3 बीपी प्रोटेक्‍शन ग्‍लास हैं। गाड़ी में ब्‍लॉस्‍टि‍क प्रोटेक्‍शन, फ्यूल टैंक में एक्‍सप्‍लोजि‍व-सपप्रेजेंट मैटि‍रि‍यल जैसे फीचर भी हैं। साथ ही सभी टायर्स को रन फ्लैट सि‍स्‍टम्‍स के साथ फि‍ट कि‍या गया है। आर्म्ड टाटा सफारी में 5 एग्‍जि‍ट डोर हैं और एंटी लॉक ब्रेकिंग सि‍स्‍टम भी है। इस गाड़ी पर हैंड ग्रेनेड का भी कोई असर नहीं होता है। यह गाड़ी 150 कि‍मी प्रति घंटे की स्पीड तक दौड़ सकती है। इसमें डुअल कंट्रोल के साथ वीवीआईपी के लि‍ए स्‍पेशल रीडिंग लैम्‍प और वीवीआईपी मूवमेंट के लि‍ए ऑप्‍शनल पब्‍लि‍क एड्रेस सि‍स्‍टम भी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+