अपने फोन से बस डायल करें ये नंबर, मिल जाएगी आपके बैंक खाते की पूरी डिटेल्स

Recommended Video

      Banking: Dial these number and know your bank account details | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। अपने बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर में बैठे-बैठे अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से अपने खाते के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। फोन बैंकिंग और नेट बैंकिंग से आपको घर बैठे ही बैंक खाते की पूरी जानकारी हासिल हो जाएगी, लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट उपलब्ध न हो तो आपके पास मोबाइल बैकिंग का विकल्प बचता है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉल करना होगा फिर बैंक की ओर से आपको अकाउंट बैलेंस की जानकारी एसएमएस के जरिए भेज दी जाएगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आप किसी भी बैंक में अपने अकाउंट का बैलेंस जान सकते हैं।

      Know How to Check Bank Account Balance Through Phone

      आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक नंबर डायल करना होगा। इसके बाद बैंक की ओर से आपको आपके खाते की पूरी जानकारी भेज दी जाएगी। हालांकि जब आप पहली बार इस नंबर को डायल करेंगे तो आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। आपसे आपके बैंक का नाम, आपके कार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर आदि। इन जानकारियों को बैंक अपने पास जमा कराई गई जानकारी से मैच करने के बाद आपको खाते की जानकारी भेजेगा। हालांकि दूसरी बार से ये दिक्कत आपको नहीं आएगी। अब आपको कुछ बैंकों के उस नंबर के बारे में बता रहे हैं, जिसे डायल कर आप आसानी से अपने बैंक खाते की जानकारी ले सकते हैं....
      • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया* 99* 41#
      • पंजाब नेशनल बैंक 99* 42#
      • एचडीएफसी बैंक * 99* 43#
      • आईसीआईसीआई * 99* 44#
      • एक्सिस बैंक * 99* 45#
      • कैनरा बैंक * 99* 46#
      • कैनरा बैंक* 99* 47#
      • बैंक ऑफ बड़ोदा* 99* 48#
      • यूनियन बैंक * 99* 50#
      • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया * 99* 51#
      • इलाहाबाद बैंक * 99* 54#
      • सिंडिकेट बैंक * 99* 55#
      • यूको बैंक * 99* 56#
      • आंध्र बैंक* 99* 59#

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+