June Ka Bank Band Update 2025: जून में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद? जानें पूरे महीने की छुट्टियों की LIST

June Ka Bank Band Update 2025: अगर आप जून 2025 में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि किन-किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे। इससे आप अपने काम को सही समय पर निपटा पाएंगे और किसी भी असुविधा से बच सकेंगे।

जून 2025 में बैंकों की कुल 13 छुट्टियां होंगी, जिनमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय त्योहारों के साथ-साथ हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं। इसलिए यहां है जून 2025 की पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट, ताकि आप पहले से प्लान कर सकें...

Kab Kab Bank Band Update

जून में बैंक 13 दिन रहेंगे बंद - ये हैं तारीखें और वजह:

  • 1 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
  • 6 जून (शुक्रवार): ईद-उल-अधा - तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद
  • 7 जून (शनिवार): बकरीद - 30+ शहरों में बैंक बंद जैसे मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु आदि
  • 8 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
  • 10 जून (मंगलवार): श्री गुरु अर्जुन देव जी शहीदी दिवस - पंजाब में बैंक बंद
  • 11 जून (बुधवार): संत गुरु कबीर जयंती - शिमला और गंगटोक में बैंक बंद
  • 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार - सभी जगह बैंक बंद
  • 15 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
  • 22 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
  • 27 जून (शुक्रवार): रथयात्रा/कांग रथजात्रा - इंफाल और भुवनेश्वर में बैंक बंद
  • 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार - देशभर में बैंक बंद
  • 29 जून (रविवार): देशभर में बैंक बंद
  • 30 जून (सोमवार): रेम्रा नी - आईजोल में बैंक बंद

नोट: सभी छुट्टियां राज्यवार हैं, यानी जरूरी नहीं कि सभी तारीखों को पूरे देश में बैंक बंद रहें।

क्या करें?
अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, जैसे कैश जमा करना, डीडी बनवाना या कोई बड़ा ट्रांजैक्शन, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए ही प्लान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+