June Bank Holidays List: जून के महीने में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, जारी हुआ राज्यवार छुट्टियां का कैलेंडर
June Bank Holidays List: मई का महीना खत्म होने की कगार पर है और जून का महीना दस्तक देने वाला है। खास बात यह है कि बैंकिंग सेवाओं संबंधी अगर कोई काम जून के महीने में करने की योजना बना रहे हैं तो, ध्यान रहे इस महीने 10 दिन सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहने वाले हैं। बैंकिंग कर्मियों के लिए भीषण गर्मी में राहत रहने वाली है, क्योकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया है।
महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार के साथ-साथ राज्यवार क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। ध्यान दें कि इस महीने में पांच रविवार हैं। केंद्रीय बैंक नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियों और बैंकों के खातों के समापन के तहत कुछ छुट्टियों को उजागर किया है।

ऑनलान बैंकिंग बनेगी सहारा
हालांकि, बैंक उल्लिखित तिथि पर बंद रहेंगे, लेकिन सप्ताह के हर दिन ऑनलाइन बैंकिंग उपलब्ध है। ग्राहक बैंक शाखाओं के बंद होने पर एटीएम, मोबाइल एप्लिकेशन या बैंकों की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
जानें कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 2 जून: बैंक रविवार के कारण बंद रहेंगे।
- 8 जून: बैंक दूसरे शनिवार के कारण बंद रहेंगे।
- 9 जून: बैंक रविवार के कारण बंद रहेंगे।
- 15 जून: मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे, वाईएमए दिवस के लिए बंद रहेंगे और ओडिशा में बैंक राजा संक्रांति के लिए बंद रहेंगे।
- 16 जून: बैंक रविवार के कारण बंद रहेंगे।
- 17 जून (सोमवार)- बकरीद (ईद-उज-जुहा)- बकरीद के अवसर पर मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। जिसमें अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद - आंध्र प्रदेश, हैदराबाद - तेलंगाना, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
- 18 जून (मंगलवार): बकरीद (ईद-उज-जुहा) के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 जून: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद हैं।
- 23 और 30 जून: रविवार के कारण बैंक बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications