जियो यूजर्स के लिए अच्छी खबर: इन प्लान में मिलेगा 4G स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा

नई दिल्ली। अगर आप रिलायंस जियो का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके फायदे की है। हम आपको रिलायंस जियो के उन प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 1 दिन से लेकर 1 साल की वैलिडिटी में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। जी हां जियो ने अपने कस्टमर्स के लिए ऐसे 14 प्री-पेड प्लान पेश किए हैं, जिसमें यूजर्स को 1 दिन की वैधता से लेकर 1 साल तक की वैलिडिटी मिलती है। इन प्लान में आपको डेली अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। इन प्री-पेड के कुछ प्लान में डेली डाटा लिमिट नहीं है।

 रिलायंस जियो के इन प्लान में आपका फायदा

रिलायंस जियो के इन प्लान में आपका फायदा

जियो के इन प्लान में आपको अपनी मर्जी से डेटा इस्तेमाल करने का फायदा मिलता है। जियो के 4 प्री-पेड प्लान ऐसे हैं जिनमें आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपको डेली अनलिमिटेड डेटा मिलता है। आपको बता दें कि इन प्लान की शुरुआत 999 रुपए से लेकर 9999 रुपए तक के बीच हैं।

 जियो का 999 रुपए वाला प्लान

जियो का 999 रुपए वाला प्लान

जियो के 999 रुपए के रिचार्ज प्लान में आपको 60 जीबी डेटा मिलता है। जिसकी वैधता 90 दिनों की होती है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉल के साथ-साथ सभी नेटवर्क पर फ्री रोमिंग की सुविधा मिलती है। सबसे खास बात ये है कि इस प्लान में डेटा यूज की कोई डेली लिमिट नहीं है। आप जितना चाहे एक दिन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

 जियो का 1999 रुपए वाला प्लान

जियो का 1999 रुपए वाला प्लान

जियो के इस प्लान के तहत आपको 125 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 180 दिन की है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एस टीडी कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर रोमिंग फ्री की सुविधा मिलती है। जियो के इस प्लान में आपके डेली डेटा लिमिट पर कोई रोक नहीं है।

 जियो का 4999 वाला प्लान

जियो का 4999 वाला प्लान

इस प्लान के तहत आपको पूरे साल के लिए 350 जीबी डेटा मिलती है। आप इस प्लान को रिचार्ज करवाकर किसी भी नेटवर्क पर फ्री लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड एसएमएस का फायदा उठा सकते है। वहीं फ्री रोमिंग के साथ-साथ इसमें भी डेली डेटा यूज पर कोई रोक नहीं है।

 जियो का 9999 प्लान

जियो का 9999 प्लान

इस प्लान के तहत आपको 360 दिनों के लिए 750 जीबी 4जी डेटा मिलती है। इस प्लान के तहत भी यूजर्स के डेली डेटा इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। आप रोजाना जितना चाहे उनका डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको अनलिमिटे लोकल और एसटीडी के साथ-साथ फ्री रोमिंग और एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+