Jio ने 34 और शहरों में शुरू की 5G सेवाएं,अब कुल 225 शहरों में मिलेगा 5G नेटवर्क
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा।

रिलायंस जियो ने मंगलवार को 13 राज्यों के 34 शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही जियो ट्रू 5G नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 225 तक पहुंच गई है। हाल ही में रिलायंस ने उत्तर पूर्व के छह राज्यों शिलांग, इंफाल, आइजोल, अगरतला, ईटानगर, कोहिमा और दीमापुर में अपनी 5G नेटवर्क सेवाएं शुरू की हैं।
इन शहरों में जियो यूजर्स को आज से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा का अनुभव लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। आंध्र प्रदेश में छह शहर (अनंतपुरम, भीमावरम, चिराला, गुंतकल, नंदयाल, तेनाली), असम में तीन (डिब्रूगढ़, जोरहाट, तेजपुर), बिहार में एक (गया) , छत्तीसगढ़ में दो (अंबिकापुर, धमतरी), हरियाणा में दो ( थानेसर, यमुनानगर), कर्नाटक में एक (चित्रदुर्ग), महाराष्ट्र में दो (जलगाँव, लातूर), ओडिशा में दो (बलांगीर, नाल्को), पंजाब में दो (जालंधर, फगवाड़ा), राजस्थान में एक (अजमेर) को 5जी सेवाएं मिलेंगी।
जिन अन्य शहरों में 5G लॉन्च किया गया उनमें तमिलनाडु के कुड्डालोर, डिंडीगुल, कांचीपुरम, करूर, कुंभकोणम, नागरकोइल, तंजावुर, तिरुवन्नमलाई शामिल हैं। तेलंगाना के आदिलाबाद, महबूबनगर, रामागुंडम को भी 5जी सेवाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी सेवाएं शुरू की गईं हैं। जियो के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ने बीटा ट्रायल लॉन्च के बाद से 120 दिनों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है।
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा। इनवाइट यूजर्स को बिना किसी एडिशनल लागत के 1GBPS+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5G सर्विस से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है। यह भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 5G सर्विस के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है।
कंपनी ने इस मौके पर जारी एक बयान में कहा, "यह सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में 5G सेवाओं की अब तक की सबसे बड़ी लॉन्चिंग में से एक है। हमने पूरे देश में 5G सेवाओं को लॉन्च करने की रफ्तार बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक Jio यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G की इस परिवर्तनकारी तकनीक का आनंद ले सके। जियो वेलकम ऑफर के लिए यूजर्स को अपने 'My Jio' में जाना होगा। वहां उन्हें 'जियो वेलकम ऑफर' का एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक कर वह खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications