Jio Phone: ये है वो केबल जिससे जियो फोन से कनेक्ट होगी टीवी

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस हो रहा है। यह कांग्रेस 27 सितंबर से शुरू हुआ है, जो 29 सितंबर तक चलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जियो फोन को टीवी से कनेक्ट करने वाली केबल को भी लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि जियो फोन का यह सबसे खास फीचर है, जिससे आप अपने जियो फोन को टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसे टीवी से कनेक्ट करने के लिए एक खास केबल का इस्तेमाल होगा, जो जियो फोन के साथ ही मिलेगा। जैसे ही आप जियो फोन को अपने टीवी से कनेक्ट करेंगे, उसके बाद आप अपने मोबाइल के जरिए ही बड़ी स्क्रीन पर टीवी देख सकेंगे। यह खास फीचर इस फोन को अन्य सभी कंपनियों के मोबाइल से अलग करता है। आइए जानते हैं इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च की गई जियो फोन की केबल के बारे में।

ऐसी है ये केबल

ऐसी है ये केबल

जियो फोन की केबल सिर्फ एक केबल नहीं है। दरअसल, इसमें दो केबल हैं और एक ए़डॉप्टर है। इस एडॉप्टर के दोनों तरफ एक-एक केबल लगेगी। एक तरह की केबल को टीवी से जोड़ा जाएगा और दूसरी तरफ की केबल को जियो फोन से जोड़ा जाएगा। एडॉप्टर में एक एचडीएमआई पोर्ट है और दूसरा डीवी पोर्ट है। तस्वीर साभार- डिजिट।

किन टीवी पर काम करेगी ये केबल?

किन टीवी पर काम करेगी ये केबल?

जियो फोन को टीवी से कनेक्ट करने वाली यह केबल एलईडी, एलसीडी और सीआरटी टीवी पर काम करेगी। टीवी को एचडी यानी कम से कम 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन का होना जरूरी है। इससे अपने जियो फोन को कनेक्ट करके आप बड़ी स्क्रीन पर अपने मोबाइल के जरिए टीवी चला पाएंगे। तस्वीर साभार- डिजिट।

कितने पैसे होंगे खर्च?

कितने पैसे होंगे खर्च?

जियो टीवी के लिए आप 309 रुपए के प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं, जिसके बाद आप महीने भर रोजाना 3-4 घंटे अपनी टीवी पर अपना पसंदीदा प्रोग्राम देख सकेंगे। मंथली टैरिफ के अलावा मुकेश अंबानी ने दो शैशे पैक भी लॉन्च किए गए हैं। इसमें पहला पैक 54 रुपए का है, जिसकी वैधता एक सप्ताह की होगी। इसके अलावा 24 रुपए का भी एक शैशे टैरिफ लॉन्च किया गया है, जिसकी वैधता 2 दिनों की होगी। इन दोनों पैक में भी आप रोजाना 3-4 घंटे अपना पसंदीदा प्रोग्राम अपने घर की टीवी पर देख सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+