Jio Phone 2 की फ्लैश सेल शुरू, पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप खरीदने का तरीका
नई दिल्ली। Jio Phone-2 की दूसरी फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इस सेल में भी जियो फोन 2 को सीमित संख्या में उपलब्ध कराई जाएगी। आज 12 बजे से शुरू होने वाली फ्लैश सेल करीब दो हफ्ते के अंतराल के बाद हो रही है। आपको बता दें कि जियो फोन 2 की पहली सेल चंद मिनटों में ही खत्म हो गई थी। अगर आप भी ये फोन खरीदना चाहते हैं तो बिना देर किए सेल शुरू होने के कुछ मिनट पहले ही Jio.com वेबसाइट पर फोन को कार्ट में जोड़ने की कोशिश करें। यह फोन दो सिम स्लॉट के साथ आता है। एक में जियो का सिम इस्तेमाल किया जा सकता है और दूसरे में आप चाहे तो किसी भी दूसरी कंपनी का सिम इस्तेमाल कर सकते हैं।

Jio Phone 2 की कीमत
रिलायंस के Jio Phone 2 की भारत में कीमत 2,999 रुपए से शुरू होती है। जियो फोन 1 की तरह इस हैंडसेट के साथ कोई रिफंड नहीं मिलेगा। इस फोन को अगर आप अभी खरीदते हैं तो 5-7 दिन के अंदर हैंडसेट को ग्राहकों के पास भेज दिया जाएगा। अगर आप इस फोन को खरीदते हैं तो आप 49, 99 और 153 रुपए वाले प्लान में से चुन सकते हैं।

जियो फोन 2 फोन की खासियत
Jio Phone-2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। इसमें काई OS है। इस फोन का रैम 512 MB है, जबकि 4GB इनबिल्ट मेमोरी है। इस में 128GB माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं।

कैसे खरीदे Jio Phone-2
- Jio Phone 2 खरीदने के लिए आपको जियो की वेबसाइट पर जाकर लाल रंग के फ्लैश सेल बटन पर टैप करना होगा
- Flash Sale बटन पर टैप करने के बाद Buy Now पर क्लिक करें।
- फिर अपने एरिया का पिनकोड डालना होगा। अगर आपके एरिया कोड में फोन उपलब्ध होगा तो वो आपके कार्ट में ऐड हो जाएगा और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज में आपको पूछी जाने वाली सभी जानकारी सही-सही भर नी होगी। जैसे नाम, ईमेल अड्रेस और फोन नंबर आदि।
- आपको डिलीवरी अड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और जियो मनी की मदद से भुगतान करना होगा।
- आपने 99 रुपए का शिपिंग चार्ज वसूला जाएगा।
- बुकिंग के 7 दिनों के अंदर Jio Phone की डिलीवरी आपके पते पर कर दी जाएगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications