रिलायंस जियो अगले साल मार्च तक बढ़ा सकता है सब कुछ फ्री देने का ऑफर

विशेषज्ञों के अनुसार हो सकता है कि रिलायंस जियो 31 दिसंबर तक सब कुछ फ्री देने वाले अपने ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ा दे।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो की 31 दिसंबर तक मुफ्त में कॉलिंग और डेटा के वेलकम ऑफर ने टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर शुरू कर दी है। इसी बीच विशेषज्ञों ने एक और ऐसी संभावना जताई है, जिसे सुनकर रिलायंस जियो के ग्राहकों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहेगा।

jio

विशेषज्ञों के अनुसार हो सकता है कि रिलायंस जियो 31 दिसंबर तक सब कुछ फ्री देने वाले अपने ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ा दे। यानी, हो सकता है कि आपको मार्च 2017 तक सब कुछ फ्री में मिले।

10 करोड़ ग्राहकों का है टारगेट

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी ने जियो की शुरुआत के साथ ही कहा था कि उनका टारगेट 10 करोड़ ग्राहक बनाने का है। विशेषज्ञों का मानना है कि अपने इस टारगेट तक पहुंचने के लिए कंपनी ऐसा कदम उठा सकती है।

हाल ही में मुकेश अंबानी ने यह भी कहा था कि रिलायंस जियो ने एक महीने से भी कम के समय में ही 1 करोड़ 60 लाख ग्राहक बना लिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द ही आपने टारगेट को पूरा कर लेंगे।

जियो दुनिया में नंबर-1

भले ही इस समय लोग रिलायंस जियो की सिम लेकर मुश्किल से कॉल लगने और स्लो इंटरनेट स्पीड की शिकायत कर रहे हों, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी, कि इस समय ही रिलायंस जियो दुनिया में रोजाना सबसे अधिक इंटरनेट इस्तेमाल किए जाने वाला सिम बन गया है।

रिलायंस जियो के नेटवर्क पर रोजना करीब 16000टीबी डेटा इस्तेमाल किया जाता है। दूसरे नंबर पर है चाइना मोबाइल, जो 12,000 टीवी का डेटा इस्तेमाल करता है। 6000 टीबी रोजाना डेटा इस्तेमाल के साथ वोडाफोन तीसरे नंबर पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+