Jio Financial Services: डीमर्जर के बाद RIL के शेयर में जबरदस्त उछाल
Jio Financial Services: रिलायंस इंडस्ट्रीज का डीमर्जर आज पूरा हो गया है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 273 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। माना जा रहा था कि शेयर के दाम 160-190 रुपए के बीच हो सकते हैं।
लेकिन शेयर के दाम उम्मीद से कहीं ज्यादा पहुंच गए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो यह आज 1.26 फीसदी के उछाल के साथ 2612 पर ट्रेड कर रहे हैं।

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर्स में आज सुबह 9 बजे से 10 बजे के बीच ट्रेडिंग बंद थी। दरअसल मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज के बिजनेस को अलग कर रहे हैं। इस डीमर्जर के बाद इस बिजनेस का नाम जियो फाइनेंशियल सर्विसेज हो जाएगा।
डीमर्जर के चलते कंपनी के शेयर में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग को बंद किया गया था। कंपनी प्री ओपन कॉल के दौरान नीलामी के दौर से गुजरेगी। इस दौरान शेयरधारकों को सिर्फ ऑर्डर की ही इजाजत थी, या ऑर्डर में बदलाव की या फिर इसे रद्द करने की इजाजत थी। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ बुधवार को 2853 रुपए पर बंद हुए थे।
इससे पहले पिछले हफ्ते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ऐलान किया था कि 20 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए स्पेशल प्री ओपन मार्केट सेशन कराया जाएगा। प्री ओपन सेशन के बाद जेएसएफएल का दाम 273 रुपए पर तय हुआ। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर उछाल देखने को मिला है।
बता दें कि जियो फाइनेंशियल का अधिग्रहण करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को जुलाई तक इसके शेयर खऱीदने थे। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेश के बाद इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल हो गया है। जियो फाइनेंशियल के पास तकरीबन 61 फीसदी शेयर होंगे। माना जा रहा है कि जियो कई तरह की वित्तीय सेवाओँ में शामिल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications