Jio Fiber Mega OTT Plan: जियो फाइबर ग्राहकों को देगा मुफ्त में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन
Jio Fiber Mega OTT Plan: जियो फाइबर अपने ग्राहकों के लिए मुफ्त में नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर आया है। इस प्लान को लेने के बाद आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा।
Jio Fiber Mega OTT Plan: रिलायंस जियो फाइबर अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बड़ा प्लान लेकर आया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ लेने वालों के लिए जियो फाइबर खास प्लान लेकर आया है, जिसके बाद आपको इन ओटीटी प्लेटफॉर्म को अलग से रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा और ना ही इनका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
1499 का प्लान
जियो फाइबर के इस खास प्लान में ग्राहकों को ना सिर्फ हाई स्पीड डेटा मिलेगा बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी मजा मिलेगा। जियो फाइबर ने 1499 रुपए में 300 एमबीपीएस का प्लान लॉन्च किया है। इसकी वैद्यता 30 दिन की है। इसमे अमेजन प्राइम का सालभर का सब्सक्रिप्शन मिलता है, मुफ्त वाइस कॉलिंग मिलती है।

इन OTT का सब्सक्रिप्शन फ्री
इस प्लान में आपको Netflix, Amazon Prime Video,Disney+Hoststar, SonyLiv, Zee5, Sun NXT, Voot Select, Voot Kids, ALT Balaji, Hoichoi, Shemarumi, Lionsgate Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
2499 का प्लान
जियो फाइबर के 2499 रुपए के प्लान की बात रें तो इसकी स्पीड 500 एमबीपीएस होती है। इसमे भी आपको Netflix, Amazon Prime Video,Disney+Hoststar, SonyLiv, Zee5, Sun NXT, Voot Select, Voot Kids, ALT Balaji, Hoichoi, Shemarumi, Lionsgate Play का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमे भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
3499 का प्लान
3499 रुपए जियो फाइबर के प्लान में ग्राहकों को 1जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को भी तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इशकी वैद्यता 30 दिनों की है। इसमे भी आपको Netflix, Amazon Prime Video,Disney+Hoststar, SonyLiv, Zee5, Sun NXT, Voot Select, Voot Kids, ALT Balaji, Hoichoi, Shemarumi, Lionsgate Play का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमे भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
8499 का प्लान
जियो फाइबर के 8499 रुपए के प्लान की बात करें तो इसमे भी ग्राहकों को 1जीबीपीएस की स्पीड मिलती है। इसमे ग्राहकों को 6600 जीबी डेटा मिलता है। साथ साथ ही तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है जैसा की बाकी के रिचार्ज में मिलता है। इसकी वैद्यता 30 दिन की होती है।












Click it and Unblock the Notifications